सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

Entertainment लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Kumar Vishwas की बेटी अग्रता शर्मा रख सकती है Bollywood में कदम!

मशहूर कवि कुमार विश्वास किसी परिचय के मोहताज नहीं है. कुमार विश्वास कवि के साथ-साथ एक राजनेता भी रह चुके हैं. वह आम आदमी पार्टी से जुड़े थे. लेकिन किसी कारण उन्होंने पार्टी छोड़ दी. कुमार विश्वास प्रोफेसनल लाइफ के साथ-साथ अपने पर्सनल लाइफ के लिए भी चर्चाओं में रहते हैं.  कुमार विश्वास की दो बेटियां है. जिसमें उनकी बड़ी बेटी का नाम अग्रता शर्मा है. अग्रता शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. अग्रता इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. अग्रता खूबसूरती में बॉलीवुड एक्ट्रेस को भी टक्कर देती हैं. उनकी कई फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं. अग्रता वेस्टर्न से लेकर इंडियन आउट फिट में कमाल की लगती है. वहीं अग्रता को लेकर कहा जा रहा है कि, वह बॉलीवुड में कदम रख सकती है.  बता दें अग्रता पढ़ाई में भी कम नहीं है. अग्रता ने इंग्लैंड से पढ़ाई की है. वहीं, उनकी स्कूली पढ़ाई दिल्ली पब्लिक स्कूल गाजियाबाद से हुई है. इसके बाद वह इंग्लैंड के यूनिवर्सिटी ऑफ वारविक के बिजनेस स्कूल से बिजनेस मैनेजमेंट में बीएससी की डिग्री हासिल की है. इसके अलावा उन्होंने नॉटिंघम ट्रेंट यूनिवर्सिटी ...

Simrat Kaur थी इंजीनियर और कराटे चैंपियन फिर क्यों आई फिल्म इंडस्ट्री!

Simrat Kaur ने Gadar 2 के साथ बॉलीवुड डेब्यू के बाद सफलता के साथ अपने करियर को नई उड़ान देने की तैयारी कर रही है. सिमरत कौर को काफी संघर्ष के बाद बॉलीवुड में जगह मिली.अब सिमरत कौर को कई ऑफर्स भी आने लगे हैं. लेकिन आपको बता दें, इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाली सिमरत कौर का सपना फिल्म इंडस्ट्री में आने का नहीं था.  मुंबई में पली बड़ी सिमरत कौर रंधावा ने केसी कॉलेज से कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंक की पढ़ाई की. लेकिन उन्होंने सोचा नहीं था कि वह एक्ट्रेस बनेंगी. दरअसल सिमरत कौर खिलाड़ी बनना चाहती थीं और एथलेटिक्स में अपना करियर बनाना चाहती थीं. वह ओलंपिक या एशियाई खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने का सपना देखा था और देश का नाम रौशन करने का सपना देखा था.  हालांकि, सिमरत ने खुद बताया था कि, उनके माता पिता ने उन्हें फिल्म में किस्मत आजमाने के लिए प्रोत्साहित किया और एक मॉडल के रूप में अपनी जर्नी की शुरुआत की. जिसके बाद एड फिल्म और साउथ की फिल्म में गईं. आपको बता दें, सिमरत कौर कराटे में ब्लैक बेल्ट है और मार्शल आर्ट सिखाती थीं और जब वह 8वीं कक्षा में थीं तो वह छोटे बच्चों को ट्यूशन पढ़ा...

Jawan ने 600 करोड़ के साथ पठान का वर्ल्डवाइड और Uri का 4 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ डाला

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म जवान (Jawan) इस साल की कमाई मशीन बन गई है. जवान चौथे हफ्ते में 600 करोड़ कमाई का रिकॉर्ड बना दिया है. जवान की वीकेंड कमाई से पता चल रहा है कि, इसकी आंधी अभी रूकने वाली नहीं है. जबकि हाल में सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्में स्ट्रगल करते दिख रही है. जवान ने 25वें दिन 600 करोड़ की कमाई कर ली है. बता दें, इंडिया नेट कलेक्शन में अब तक किसी भी भारतीय फिल्म का 600 करोड़ कमाई का रिकॉर्ड नहीं रहा है. यानी जवान पहली फिल्म है जिसकी कमाई 600 करोड़ हुई है. इसके अलावा जवान ने 24वें दिन चार साल पहले आई फिल्म Uri का रिकॉर्ड तोड़ डाला है. दरअसल, विक्की कौशल की फिल्म उरी ने अपने 24वें दिन 8.92 करोड़ की कमाई की थी. वहीं 30 सितंबर को जवान ने भी अपने 24वें दिन 9 से 10 करोड़ की कमाई कर उरी का रिकॉर्ड तोड़ डाला है. इसके अलावा 1 अक्टूबर को 25वें दिन भी करीब 9-10 करोड़ की कमाई कर जवान ने 604 करोड़ से ज्यादा का आंकड़ा छू लिया है.  जवान की वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो इसने अब यहां भी पठान का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. पठान का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1050 करोड़ रुपये का था. जिसे ज...

Pooja Hegde क्या सचमुच करने जा रही है क्रिकेटर से शादी?

बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा हेगड़े अपने वर्क फ्रंट को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं. पूजा हेगड़े कई बड़ी फिल्मों में अहम भूमिका निभा चुकी हैं. आपको बता दें कि पूजा हेगड़े ने अपने करियर की शुरुआत नागा चैतन्य के अपोजिट ओका लैला कोसम फिल्म के साथ की थी. बॉलीवुड डेब्यू उन्हें ऋतिक रोशन की फिल्म मोहन जोदारो के साथ की थी. जिसके बाद वह काफी मशहूर हुई. लेकिन अब पूजा अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बनी हुईं हैं. सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा है कि पूजा हेगड़े किसी क्रिकेटर के साथ जल्द ही शादी के  बंधन में बंधनी जा रही है. सिने जोश की एक रिपोर्ट के अनुसार, पूजा हेगड़े मुंबई के एक क्रिकेटर के साथ रिलेशनशिप में हैं और जल्द ही उसके साथ शादी रचाने वाली हैं. हालांकि, अभी तक इस बारे में किसी प्रकार का ऑफिशियल स्टेटमेंट देखने को नहीं मिला है. लेकिन सोशल मीडिया पर जैसी ही इस बात की चर्चा शुरु हुई फैंस ने पूजा हेगड़े के जीवनसाथी को लेकर कयास लगाने शुरु कर दिए हैं. आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब पूजा हेगड़े का नाम किसी क्रिकेटर के साथ जोड़कर देखा जा रहा है. इससे पहले भी किसी कर्नाटक बेस्ड ...

Shahr Rukh Khan की फिल्म Jawan ने 4 दिनों में Box Office पर कौन-कौन से रिकॉर्ड तोड़ डाले

शाहरुख खान की फिल्म जवान 7 सिंतबर को रिलीज होते ही एक के बाद एक रिकॉर्ड बनाते जा रही है. पहले दिन जवान ने 75 करोड़ की कमाई कर बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म का रिकॉर्ड बनाया.  बता दें, इससे पहले शाहरुख खान की फिल्म पठान के नाम ये रिकॉर्ड थी जिसने पहले दिन 55 करोड़ की कमाई की थी. वहीं, जवान ने दूसरे दिन 53.25 करोड़ और तीसरे दिन 77.83 करोड़ कमा कर 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई. इसके बाद ये भी तीन दिनों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड बन गया है.  आपको बता दें, इससे पहले पठान के नाम ये रिकॉर्ड था जिसने तीन दिनों में 166 करोड़ की कमाई की थी. यही नहीं चौथे दिन 82 करोड़ की कमाई कर जहां चौथे दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी. इसके साथ जवान चार दिनों 288 करोड़ कमाकर 300 करोड़ के करीब पहुंच गई है.  अब जवान 5वें दिन 300 करोड़ का आंकड़ा पार सबसे तेज 300 करोड़ कमाने वाली बालीवुड फिल्म बन जाएगी. अगर इसी तरह कलेक्शन चला तो फिल्म एक हफ्ते में सबसे तेज 500 करोड़ की कमाई कर इतिहास रच देगी. जिसे तोड़ना आसान नहीं होगा.

Gadar 2 ने 511 करोड़ Collection कर तोड़ डाला एक और रिकॉर्ड, अब बारी Pathaan की

सनी देओल की फिल्म गदर 2 बॉक्स ऑफिस धमाल मचाया है. हालांकि, शाहरुख खान की जवान आने के बाद से गदर 2 की कमाई थोड़ी फिकी पड़ गई है. लेकिन जवान के रिलीज से पहले ही Gadar 2 ने 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. वहीं, उम्मीद की जा रही है कि, फिल्म अभी और कमाई करेगी और पठान के कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ेगी. लेकिन इससे पहले गदर 2 ने एक और रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. गदर 2 फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. वहीं, 29 दिनों से फिल्म सिनेमाघरों में चल रही है. फिल्म ने 29 दिनों में 511 करोड़ की कमाई कर ली है. इसके साथ ही गदर 2 ने प्रभास की पैन इंडिया फिल्म बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. दरअसल, बाहुबली 2 का हिंदी कलेक्शन 510.99 करोड़ रुपये का है. ऐसे में गदर 2 ने 511 करोड़ की कमाई कर हिंदी कलेक्शन में बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इसके साथ ही गदर 2 बॉक्स ऑफिस हिंदी नेट कलेक्शन में दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. पहले स्थान पर पठान है. आपको बता दें, पठान का हिंदी नेट कलेक्शन 511.70 करोड़ का है. यानी गदर 2 अब पठान के भी हिंदी नेट कलेक्शन को तोड़ डालेगी. जो महज 70 लाख ...

Sara Tendulkar की सिंपल Green T-Shirt की कीमत जान आपके होश उड़ जाएंगे! Watch

सचिन तेंदुलकर की बेटी Sara Tendulkar काफी स्टाइलिश है. 25 साल की सारा ने लंदन से अपनी पढ़ाई की है. हाल ही में सारा तेंदुलकर मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई थी. सारा ने स्पोर्टी लुक में दिखी, उन्होंने ब्लैक ग्रीन टीशर्ट के साथ लेगिंग्स और व्हाइट स्पोर्ट शूज पहने थी. सारा ने जो टी-शर्ट पहने थी उसकी कीमत आपके होश उड़ा सकते हैं. सारा तेंदुलकर काफी समय से पर्यावरण सरंक्षण कामों से जुड़ी है. वह इसके लिए काफी काम करती है. सारा ने जो ग्रीन टी शर्ट पहनी थी वह हाईटेक नेचुरालिस्ट्स क्लब की थी जो पुर्तगाली कंपनी है. ये टी शर्ट 100 प्रतिशत ऑर्गेनिक कॉटन से बनी है और लंबे समय तक फ्रेस रखने के लिए पेपरमिंट ऑयल का इस्तेमाल किया गया है. शॉर्ट स्लीव्स और टेक्सट ब्लॉक और लोगो वाली टी शर्ट पर्यावरण सुरक्षित रखने के लिए ही बनाया है.  इस टी शर्ट की कीमत 60 डॉलर यानी 4992 रुपये है. वहीं इसे मंगवाने के लिए  20 डॉलर यानी 1664 रुपये डिलिवरी चार्ज देना होता है. यानी टी र्शट की कीमत 6656 रुपये है.

Jawan ओपनिंग कलेक्शन में 10 फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ पहले पायदान पर जगह बनाई है

शाहरुख खान की फिल्म जवान ने पहले दिन ओपनिंग रिकॉर्ड तोड़ दिया है. फिल्म को लेकर पहले ही कहा जा रहा था कि, ये सभी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ेगी. जवान ने हिंदी नेट कलेक्शन में सभी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है... दिलचस्प बात ये है कि शाहरुख ने अपनी ही फिल्म पठान का रिकॉर्ड तोड़ आगे निकल गई है.  पठान की पहले दिन हिंदी कलेक्शन करीब 55 करोड़ थी. जो हिंदी में सबसे ज्यादा कमाई का एक रिकॉर्ड है. वहीं, अब जवान ने हिंदी नेट कलेक्शन में पहले दिन 65 करोड़ की कमाई कर डाली है. जबकि पहले दिन इंडिया नेट कलेक्शन 75 करोड़ की है.  चलिए आपको 10 सबसे बड़ी हिंदी ओपनिंग वाली फिल्मों के बारे में बताते हैं.  इसमें पहला नाम अब जवान का है जिसने हिंदी में 65 करोड़ की कमाई की है. दूसरे स्थान पर पठान है जिसने पहले दिन हिंदी में 55 करोड़ की कमाई की थी.  तीसरे स्थान पर केजीएफ चैप्टर 2 है जिसने पहले दिन हिंदी में 53.95 करोड़ रुपये की कमाई की थी. फिल्म वॉर पहले दिन 51.6 करोड़ रुपये की कमाई कर चौथे स्थान पर है. फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान ने ओपनिंग डे पर 50.75 करोड़ कमाए थे. हैप्पी न्यू ईयर फिल्म ने ओपनिं...

कौन हैं Sreeleela? फिल्म Pushpa 2 में मिली एंट्री

फिल्म पुष्पा का बेसब्री से इत्जार किया जा रहा है. अब फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. खबर है कि फिल्म पुष्पा 2 में नई एक्ट्रेस की एंट्री होने वाली है. फिल्म में जिस एक्ट्रेस को एंट्री मिली है वह सोशल मीडिया पर खूब चर्चाओं में रहती है. टॉलीवुड की धमाका गर्ल श्रीलीला को पुष्पा 2 में कास्ट करने की चर्चा है. फिल्म में वह एक आइटम सॉन्ग में भी परफॉर्म करेंगे.. हालांकि, खबर अभी कंफर्म नहीं हुई.. लेकिन चलिए आपको हम श्रीलीला के बारे में बताते हैं...श्रीलीला कन्नड़ और तेलुगू फिल्मों में काम करती है. साल 2019 में उन्होंने एक्टिंग में डेब्यू किया था.. श्रीलीला की फिल्म धमाका में उनके रोल को काफी पसंद किया गया था. श्रीलीला के बारे में सबसे दिलचस्प बात ये है कि 22 साल की एक्ट्रेस ने 2 दिव्यांग बच्चों को एडॉप्ट किया है..बता दें, श्रीलीला की फोटो देखकर उन्हें फिल्म में काम मिला था.. श्रीलीला के इंस्टा पर 2.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं.. आपको बता दें, पुष्पा 2 फिल्म में आइटम गाने के लिए पहले दिशा पाटनी, सीरत कपूर, उर्वशी रोतेला जैसी एक्ट्रेस को लेने की चर्चा थी. लेकिन लगता है ्अब श्रीलीला ने सभी को ...

महाराष्ट्र में लव जिहाद पर बनाया जाएगा सख्त कानून, तुनिशा शर्मा की मौत पर बोले मंत्री

तुनिशा शर्मा की मौत के बाद से Entertainment इंडस्ट्री सदमें में है. वहीं, तुनिशा की मौत काफी संदिग्ध है ऐसे में पुलिस हर एंगल से जांच की जा रही है. वहीं, एक बार फिर इंटरटेनमेंट इंसस्ट्री में सुसाइड के मामले पर राजनीति शुरू हो गई है. दरअसल, महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन ने तुनिशा शर्मा की मौत पर बयान देते हुए इसे 'लव जिहाद' से जोड़ा है. इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि, 'यह 'लव जिहाद' का मामला है और पुलिस मामले की जांच कर रही है. हम देख रहे हैं कि ऐसे मामले दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं और हम इसके खिलाफ सख्त कानून लाने पर विचार कर रहे हैं.' आपको बता दें, गिरीश महाजन बीजेपी के नेता हैं और महाराष्ट्र की सरकार में मंत्री हैं. TV actor Tunisha Sharma death case | It is a matter of 'love jihad' and police are investigating the case. We are seeing that such cases are increasing day by day and we are mulling to bring a strict law against it: Maharashtra Minister Girish Mahajan, in Nashik pic.twitter.com/vhzPeuEeMX — ANI (@ANI) December 25, 2022 तुनिशा शर्मा की ...

अमीषा पटेल मुश्किल में फंसी, कोर्ट ने पेश होने का दिया आदेश

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस अमीषा पटेल इन दिनों मुश्किल में नजर आ रही है. वैसे तो वह आये दिन किसी न किसी विवादों में फंसती है लेकिन इस बार वह कोर्ट के पचरे में पड़ गई है. कोर्ट ने अमीषा पटेल को पेश होने का आदेश दिया है. दरअसल, बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल मुश्किल में फंस गई हैं. एक्ट्रेस के खिलाफ भोपाल कोर्ट ने जमानती वॉरंट जारी किया है. बता दें कि अमीषा के खिलाफ चेक बाउंस का केस चल रहा है और उन्हें अगली सुनवाई के लिए कोर्ट में पेश होने का ऑर्डर दिया है. कोर्ट की अगली सुनवाई 4 दिसंबर को है. View this post on Instagram A post shared by Ameesha Patel (@ameeshapatel9) रिपोर्ट के मुताबिक, ये मामला 32.25 लाख रुपये के चेक बाउंस का है. ये केस यूटीएप टेलेफिल्मस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा फाइल किया गया है. कंपनी का दावा है कि एक्ट्रेस ने उनसे फिल्म बनाने के लिए पैसे लिए थे और जो 2 चेक एक्ट्रेस ने कंपनी को दिए वो बाउंस हो गए. अमीषा पटेल काफी समय से फिल्मों से दूर हैं. हालांकि वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं. इसके साथ ही वह सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड फोटोज की वज...

COVID-19: लॉकडाउन की वजह से बिहार के एक गांव में फंसी अभिनेत्री रतन राजपूत

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देशभर में लगाए गए लॉकडाउन के बाद कई लोग जहां-तहां फंस गए हैं. इनमें से टीवी अभिनेत्री रतन राजपूत भी एक पिछड़े गांव में फंसी हुई हैं. इसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दी है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा करते हुए बताया है कि वह लॉकडाउन की वजह से बिहार के एक गांव में फंस गई हैं. वह यहां से निकल नहीं पाईं. गांव में ही उन्हें किसी ने कमरे मुहैया करा दिए हैं. वीडियो में उन्होंने कहा, "मैंने यहां खुद को क्वारंटाइन कर लिया है. लोग भी लॉकडाउन का उल्लंघन नहीं कर क्वारंटाइन करें और लॉकडाउन का उल्लंघन नहीं करें." रतन अपने इंस्टाग्राम पर कई वीडियो और तस्वीर शेयर की हैं. इस दौरान वे एक छोटे से कमरे में नजर आ रही हैं. एक तस्वीर में उन्हें सुई और धागा से कपड़ा सिलते भी देखा जा सकता है. उन्होंने कहा है, "मुझे बहुत सारे मैसेज आ रहे हैं, लोग जानना चाह रहे हैं कि मैं कहां हूं और अकेली क्यों हूं? मैं क्वारंटीन में हूं. यह एक छोटा-सा गांव है. एक गांव में हूं. मैंने खुद को आइसोलेट किया हुआ है. मैं जगह क...

अब भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने पवन सिंह खिलाफ खोला मोर्चा, जानें उन्होंने क्या-क्या लगाए आरोप

भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह और अभिनेता पवन सिंह के बीच विवाद जग जाहिर है. दोनों के बीच गहरे रिलेशनसिप के बाद दूरियां आ गई थी. हालांकि, यह मामला काफी पुराना है. लेकिन अब इस मामले ने फिर से तुल पकड़ लिया है. वहीं, अक्षरा सिंह ने अब पवन सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. पवन सिंह पर कई संगीन आरोप लगाए हैं और महाराष्ट्र में मामला भी दर्ज कराया है. अक्षरा सिंह ने हाल ही में एक शो के दौरान कहा था कि कुछ लोग उनके करियर के पीछे पड़े हैं और उसे खत्म करने के लिए तरह-तरह के साजिश रच रहे हैं. हालांकि, अक्षरा ने पवन सिंह का नाम नहीं लिया था. लेकिन इसके बाद ही एक इंटरव्यू में उन्होंने पवन सिंह पर कई आरोप लगाए और कई खुलासे भी किए. अक्षरा ने कहा कि उनकी सफलता से अब पवन सिंह घबरा गए हैं. क्योंकि जिस दौर में उनकी रिलेशनसिप खत्म हुई थी उस वक्त पवन सिंह ने कहा था कि वह उनके बिना इंडस्ट्री में कुछ नहीं कर सकती है. लेकिन उन्होंने वह सफलता हासिल की है जो उन्होंने ठान ली थी. लेकिन अब वह मेरे खिलाफ साजिश रच रहे हैं. अक्षरा सिंह ने पवन सिंह के खिलाफ मुंबई के मालवणी पुलिस थाने में एफआईआर द...

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू की छीन ली गई कुर्सी!

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू को पुलवामा आतंकी हमले पर बयान दिया था. जिसमें उन्होंने पाकिस्तान से बात कर हल निकालने की बात कही थी. जिसके बाद नवजोद सिंह सिद्धू को काफी विरोध झेलना पड़ा. उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया. वहीं, लोगों ने नवजोत सिंह सिद्धू को बॉय कॉट करने की बात कही. नवजोत सिंह सिद्धू को अब अपने बयानों के लिए फजीहत झेलनी पड़ रही है. साथ ही उनकी मुश्किलें बढ़ती जा रही है. खबर यह है कि कपिल शर्मा शो में जिस कुर्सी पर वह बैठते थे उस पर अब वह नहीं बैठ पाएंगे. दरअसल, कपिल शर्मा शो जिससे वह काफी समय से जुड़े हुए थे उन्हें निकाल दिया गया है. सूत्रों की मानें तो सोशल मीडिया पर लगातार नवजोत सिंह सिद्धू को पुलवामा हमले पर बयान देने के लिए ट्रोल किया जा रहा है. साथ ही यह दवाब बनाया जा रहा था कि उन्हें कपिल शर्मा शो से हटाया जाए वरना इस शो को बॉय कॉट कर दिया जाएगा. हालांकि इस बारे में आधिकारिक जानकारी कहीं से नहीं दी गई है कि सिद्धू को शो से निकाल दिया गया है. लेकिन सूत्रों की मानें तो सिद्धू की जगह पर अर्चना पूरम को शो में जगह दी गई है. यानी कि नवजोत सिंह सिद...

व्हीलचेयर पर भी नागिन डांस करती दिखीं यह एक्ट्रेस, वायरल हो रहा है VIDEO

नई दिल्ली:  टीवी की दुनिया की फेमस एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना जल्द ही नागिन 3 में नजर आने वाली हैं. इस सीरियल में वह पहली बार नागिन के किरदार में नजर आएंगी. करिश्मा का यह शो जल्द ही ऑन एयर होने वाला है और नागिन की 2 सीरिज दर्शकों द्वारा काफी पसंद की गई थी. जिसके बाद अब एक बार फिर नागिन नए किरदारों और नए चेहरों के साथ छोटे पर्दे पर वापसी कर रहा है. इस सीरियल में करिश्मा भी नागिन की भूमिका में नजर आएंगी और उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में भी वह व्हीलचेयर पर बैठ कर नागिन डांस करते हुए नजर आ रही हैं. पूरी खबर के लिए यहां क्लिक करें

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी ‘पद्मावत’ पर आग उगल रही करणी सेना

संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत पर विवाद रूक नहीं रहा है, सुप्रीम कोर्ट द्वारा फिल्म को रिलीज करने के आदेश के बाद भी करणी सेना समेत अन्य संगठन अपना आग उगल रही है। इस वजह से कई राज्यों के मल्टीप्लेक्स मालिकों ने इस फिल्म को दिखाने से इनकार कर दिया है। देश के चार राज्य राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश और गोवा में इस फिल्म की स्क्रीनिंग न करने का फैसला किया है। सबसे खास बात यह है कि यह चारों राज्य भाजपा शासित राज्य हैं। इस बाद की पुष्टि देश भर के 75 प्रतिशत मल्टीप्लेक्स मालिकों का प्रतिनिधित्व करने वाले मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने की है। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा फिल्म ‘पद्मावत’ की रिलीज को पूरे भारत में प्रदर्शन करने की अनुमति देने के बावजूद करणी सेना की ओर से लगातार विरोध किया जा रहा है। जम्मू के इंद्रा सिनेमा के टिकट काउंटर पर प्रदर्शनकारियों ने तोड़फोड़ की। घटना के समय वहां मौजूद एक चश्मदीद ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने पद्मावत के स्लोगन बना रखे हैं। गुरुग्राम में करणी सेना के लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए बस जला दी और सोहना रोड पर पत्थरबाजी भी की। प्रदर्शनकारियों ने ...

जल्द ही छोटे पर्दे पर इस टीवी एक्टर की होगी एंट्री

टीवीसीरियल के जाने माने एक्टर वर्शिप खन्ना जल्द ही एक नए टीवी शो में नजर आएंगे। लेकिन इस बार उनका किरदार जरा हटकर होगा। बता दें कि इससे पहले वह जीटीवी के फेमस शो 'सेठ जी' में गणेश राव का किरदार निभाते हुए नजर आएं थे।  रिपोर्ट्स के मुताबिक, वर्शिप खन्ना अपनी वापसी एक कॅामेडी ड्रामा सिरियल 'कुंवारा है पर हमारा है'' से करने जा रहे हैं।  इस शो में वह अजय का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। जो बेहद हंसमुख लड़का है और अपने चुलबुले अंदाज से सभी का दिल जीत लेता है। बताया जा रहा है कि  'कुंवारा है पर हमारा है' में उनके पिताजी एक स्क्रैप कारोबारी हैं। ऐसे में उन्हें सब प्यार सें ''रद्दी लाल बुलाते'' नजर आएंगे।   इसकिरदार के लिए वर्शिप, बहुत मेहनत कर रहे हैं, अपने किरदार को टीवी पर अच्छा दिखाने के लिए वो अपना वजन भी कम कर रहे है। वर्शिप बतातें है कि ''इस सीरीयल की प्रोड्यूसर सुरभी (वंजारा) है। सुरभी खुद एक एक्ट्रेस रह चुकी हैं, इसलिए किरदार की क्या जरूकत है, यह वो अच्छी तरह समझती है।''  उन्होंने कहा कि 'शूटिंग पर एक पर्सनल ...

इस मशहूर तेलुगू अभिनेता के भाई की दर्दनाक मौत..

मशहूर तेलुगू अभिनेता रवि तेजा के भाई भरत राज की सड़क हादसे में मौत हो गई। शनिवार रात को तेलंगाना में हैदराबाद की आउट रिंग रोड पर कोतवालगुडा में यह सड़क हादसा हुआ। भरत राज शमशाबाद से गच्ची बावली जा रहे थे। भरत की गाड़ी एक ट्रक से अचानक टकरा गई। यह घटना करीब 10 बजे रात में हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनकी गाड़ी की रफ्तार काफी अधिक थी और अचानक से उनकी गाड़ी एक ट्रक से जा लगी। उनकी मौत मौके पर ही हो गई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए उस्मानिया अस्पताल लाया गया। जिसके बाद शव को उनके परिवार वालों को सौंप दिया गया है। भरत राज के मौत के बाद पूरे टॉलीवुड में शोक छा गया है। 45 वर्षीय भरत ने बतौर अभिनेता अपने करियर की शुरूआत की थी बाद में वो एक मशहूर कैरेक्टर आर्टिस्ट बन गए थे। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।

नेताओं पर भड़के सलमान खान...

बॉलीवुड स्टार सलमान खान ने जंग को लेकर बयान देते हुए उन्होंने नेताओं पर निशाना साधा है। कुछ माह से भारत पाकिस्तान के बीच तनाव के बाद देश के कई नेता पाक से युद्ध की बात कहते रहते हैं। इस बयान पर ही सलमान खान ने नेताओं पर बयान दिया है। अपने आनेवाली फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ के प्रमोशन में जुटे सलमान खान ने एक इंटरव्यू में कहा कि जो जंग का आदेश देते हैं अगर उनके हाथ में बंदूक थमा देनी चाहिए। ऐसा करने पर उनके पैर खुद कांपने लगेंगे और जंग के बदले बातचीत शुरू हो जाएगी। हालांकि सलमान के इस बयान पर शायद कोई नया बखेड़ा खड़ा हो सकता है। उन्होंने भावुक पूर्ण कहा जब जंग होती है तो दोनों तरफ के लोग मरते हैं। जवानों के मां बाप को पूरी जिंदगी अपने बेटे के बगैर ही बितानी पड़ती है। बतांदें कि सलमान की रिलीज होने वाली है और यह फिल्म 1962 में हुए भारत-चीन के बीच युद्ध पर आधारित है।

तैयार हो जाएं KBC का रजिस्ट्रेशन होने वाला है शुरू, देखें प्रोमो वीडियो...

KBC का 9वां सीजल अब जल्द ही शुरू होने वाला है। इस बार भी इस शो को अमिताभ ही होस्ट करेंगे। शो का पहला प्रोमो अमिताभ ने ट्विटर के जरिए शनिवार को रिलीज किया है। शो के प्रोमों में पहले ढोल नगाड़े बजते हैं और फिर अमिताभ बच्चन कहते हैं शुरू हो जाइए 17 जून को शुरू होंगे मेरे सवाल और आपके KBC रजिस्ट्रेशन। T 2451 - KBC is back .. !!! BAADDUUUMMBAAAAA ! pic.twitter.com/LECpPweqyJ — Amitabh Bachchan (@SrBachchan) June 10, 2017 बतादें की KBC की शुरूआत साल 2000 में हुई थी इसके बाद सात सीजन को अमिताभ बच्चन ने होस्ट किया था इसके एक सीजन को सुपर स्टार शाहरुख खान ने भी होस्ट किया था। खबर थी कि इस बार भी होस्ट को बदला जाएगा लेकिन यह गलत साबित हुई अमिताभ ने इससे पहले ट्वीट कर खुद बताया था कि KBC को एक बार फिर से वह लेकर आ रहे हैं। #KaunBanegaCrorepati Season 9 promo is out, registration start from 17th June 9 PM IST. pic.twitter.com/MpuU0o8QYV — Amitabh Bachchan FC (@Thekkapoor) June 10, 2017