मशहूर तेलुगू अभिनेता रवि तेजा के भाई भरत राज की सड़क हादसे में मौत हो गई। शनिवार रात को तेलंगाना में हैदराबाद की आउट रिंग रोड पर कोतवालगुडा में यह सड़क हादसा हुआ। भरत राज शमशाबाद से गच्ची बावली जा रहे थे।

भरत की गाड़ी एक ट्रक से अचानक टकरा गई। यह घटना करीब 10 बजे रात में हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनकी गाड़ी की रफ्तार काफी अधिक थी और अचानक से उनकी गाड़ी एक ट्रक से जा लगी। उनकी मौत मौके पर ही हो गई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए उस्मानिया अस्पताल लाया गया। जिसके बाद शव को उनके परिवार वालों को सौंप दिया गया है।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें