तुनिशा शर्मा की मौत के बाद से Entertainment इंडस्ट्री सदमें में है. वहीं, तुनिशा की मौत काफी संदिग्ध है ऐसे में पुलिस हर एंगल से जांच की जा रही है. वहीं, एक बार फिर इंटरटेनमेंट इंसस्ट्री में सुसाइड के मामले पर राजनीति शुरू हो गई है.
दरअसल, महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन ने तुनिशा शर्मा की मौत पर बयान देते हुए इसे 'लव जिहाद' से जोड़ा है. इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि, 'यह 'लव जिहाद' का मामला है और पुलिस मामले की जांच कर रही है. हम देख रहे हैं कि ऐसे मामले दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं और हम इसके खिलाफ सख्त कानून लाने पर विचार कर रहे हैं.'
आपको बता दें, गिरीश महाजन बीजेपी के नेता हैं और महाराष्ट्र की सरकार में मंत्री हैं.
TV actor Tunisha Sharma death case | It is a matter of 'love jihad' and police are investigating the case. We are seeing that such cases are increasing day by day and we are mulling to bring a strict law against it: Maharashtra Minister Girish Mahajan, in Nashik pic.twitter.com/vhzPeuEeMX
— ANI (@ANI) December 25, 2022
तुनिशा शर्मा की मौत पर अभी भी कई सवाल हैं. जहां एक ओर तुनिशा की सुसाइड को उनके बीमारियों से जोड़ा जा रहा है. तो वहीं, एक्टर शीजान एम खान पर तुनिशा से सुसाइड का आरोप लगाया गया है. शीजान को महाराष्ट्र पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है. शीजान पर तुनिशा की मां ने आरोप लगाया है.
गौरतलब है कि, कथित रूप से तुनिशा शर्मा ने 24 दिसंबर को एक शूटिंग सेट के मेकअप रूम में फांसी लगा ली. आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. वहीं, मौत से पहले तुनिशा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में मेकअप रूम के वीडियो को डाला था. जो काफी वायरल हो रहा है.
Tunisha sharma last insta story just 6 hour before #TunishaSharma #tunishaSharmasuicide pic.twitter.com/AxQBnCyqN3
— Sandip Kumar (@SandipKIndia) December 24, 2022

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें