बॉलीवुड स्टार सलमान खान ने जंग को लेकर बयान देते हुए उन्होंने नेताओं पर निशाना साधा है। कुछ माह से भारत पाकिस्तान के बीच तनाव के बाद देश के कई नेता पाक से युद्ध की बात कहते रहते हैं। इस बयान पर ही सलमान खान ने नेताओं पर बयान दिया है।
अपने आनेवाली फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ के प्रमोशन में जुटे सलमान खान ने एक इंटरव्यू में कहा कि जो जंग का आदेश देते हैं अगर उनके हाथ में बंदूक थमा देनी चाहिए। ऐसा करने पर उनके पैर खुद कांपने लगेंगे और जंग के बदले बातचीत शुरू हो जाएगी। हालांकि सलमान के इस बयान पर शायद कोई नया बखेड़ा खड़ा हो सकता है।
उन्होंने भावुक पूर्ण कहा जब जंग होती है तो दोनों तरफ के लोग मरते हैं। जवानों के मां बाप को पूरी जिंदगी अपने बेटे के बगैर ही बितानी पड़ती है। बतांदें कि सलमान की रिलीज होने वाली है और यह फिल्म 1962 में हुए भारत-चीन के बीच युद्ध पर आधारित है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें