गैलेक्सी A10S लॉन्च करने के बाद दक्षिण कोरियाई की दिग्गज मोबाइल कंपनी सैमसंग अब भारत के बाजार में नया स्मार्टफोन A10S को लाने की तैयारी कर रही है. नए स्मार्टफोन गैलेक्सी A10S को भारतीय बाजार के बजट के मुताबिक लाने की तैयारी कंपनी कर रही है. बता दें कि A10S स्मार्टफोन को फेडरल कम्यूनिकेशन्स कमीशन (एफसीसी) की वेबसाइट पर लिस्टेड किया गया था. लिस्ट के मुताबिक A10S मोबाइल में 3900 एमएएच की बैटरी होगी. फोन की लंबाई 157 मिलीमीटर व चौड़ाई 75.8 मिलीमीटर (करीब 6.86 इंच) है. स्मार्टफोन में फ्लैश के साथ दो कैमरे दिए गए हैं. हालांकि, आज के चलन के मुताबिक फोन के पीछे फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है. ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि यह स्मार्टफोन पहले ही लॉन्च हो चुके गैलेक्सी A10 का अपग्रेडेड वर्जन है. फोन में 2जीबी रैम दी गई है. इसमें एंड्रोयड पाई-बेस्ड वन यूआई सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया गया है.