बिहार एजुकेशन रिसर्च एंड डेवलेपमेंट ऑर्गनाइजेशन (ERDO) ने 13,634 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किया है. यह भर्तियां बेसिक ट्यूशन टीचर (BTT), ब्लॉक शिक्षा नियंत्रक (BEC) और जिला शिक्षा नियंत्रक (DEC) के पदों के लिए की जाएगी. अगर आप इस पद पर भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार हैं तो इसका आवेदन लिया जा रहा है. पदों के लिए आवेदन ऑनलाइन लिया जा रहा है. जिसके लिए अंतिम तिथि 18 अक्टूबर रखी गई है. आवेदन और परीक्षा शुल्क देय की अंतिम तिथि 18 अक्टूबर रखी गई है. इन पदों के लिए लिया जा रहा है आवेदन कुल पद- 13,634 बेसिक ट्यूशन टीचर (BTT)- 13,222 पद ब्लॉक शिक्षा नियंत्रक (BEC)- 383 पद जिला शिक्षा नियंत्रक (DEC)- 29 पद इन सभी पदों पर आवेदन के लिए योग्यता भी निर्धारित की गई है. बेसिक ट्यूशन टीचर के आवेदक को किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना चाहिए. साथ ही बीएड/बीटीसी/बीपीएड/डीएड/जेबीटी/एनटीटी/पीटीटी कर चुके उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी. ब्लॉक शिक्षा नियंत्रक के आवेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/संस्थान से बीएड/बीटीसी/ बीपीएड/डीएड/जे...