सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

Congress लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू की छीन ली गई कुर्सी!

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू को पुलवामा आतंकी हमले पर बयान दिया था. जिसमें उन्होंने पाकिस्तान से बात कर हल निकालने की बात कही थी. जिसके बाद नवजोद सिंह सिद्धू को काफी विरोध झेलना पड़ा. उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया. वहीं, लोगों ने नवजोत सिंह सिद्धू को बॉय कॉट करने की बात कही. नवजोत सिंह सिद्धू को अब अपने बयानों के लिए फजीहत झेलनी पड़ रही है. साथ ही उनकी मुश्किलें बढ़ती जा रही है. खबर यह है कि कपिल शर्मा शो में जिस कुर्सी पर वह बैठते थे उस पर अब वह नहीं बैठ पाएंगे. दरअसल, कपिल शर्मा शो जिससे वह काफी समय से जुड़े हुए थे उन्हें निकाल दिया गया है. सूत्रों की मानें तो सोशल मीडिया पर लगातार नवजोत सिंह सिद्धू को पुलवामा हमले पर बयान देने के लिए ट्रोल किया जा रहा है. साथ ही यह दवाब बनाया जा रहा था कि उन्हें कपिल शर्मा शो से हटाया जाए वरना इस शो को बॉय कॉट कर दिया जाएगा. हालांकि इस बारे में आधिकारिक जानकारी कहीं से नहीं दी गई है कि सिद्धू को शो से निकाल दिया गया है. लेकिन सूत्रों की मानें तो सिद्धू की जगह पर अर्चना पूरम को शो में जगह दी गई है. यानी कि नवजोत सिंह सिद...

मुंगेर लोकसभा सीटः अनंत सिंह ने कहा- 'टिकट नहीं भी मिला तो कांग्रेस से ही लड़ेंगे चुनाव'

बिहार में मुंगेर लोकसभा सीट पर चुनाव से पहले ही काफी दिलचस्प मोड़ आ गया है. मुंगेर लोकसभा सीट पर बाहुबली नेता अनंत सिंह ठान ली है. हालांकि वह कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ना चाहते हैं. लेकिन कांग्रेस की ओर से अभी तक कोई साफ बात नहीं कही गई है. हालांकि अनंत सिंह का कहना है कि टिकट नहीं भी मिली तो निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे और कांग्रेस को ही सपोर्ट करेंगे. वैसे अनंत सिंह आश्वस्त है कि उन्हें कांग्रेस से टिकट मिलना तय है. हालांकि उनका कहना है कि टिकट के लिए कांग्रेस के किसी नेता या राहुल गांधी से कोई बात नहीं हुई है. लेकिन वह राहुल गांधी की रैली के प्रचार के लिए जोर शोर से लगे हुए हैं. वहीं, कांग्रेस उन्हें टिकट देना तो चाहती है लेकिन आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के बयान के बाद पेंच फंस गया है. वहीं, कांग्रेस भी अनंत सिंह का पार्टी में हमेशा से स्वागत कर रही है. लेकिन तेजस्वी यादव के बयान के बाद इसका फैसला कांग्रेस के आलाकमान पर फेंक रही है. हालांकि माना जा रहा है कि 3 फरवरी को राहुल गांधी की पटना में होने वाली रैली के बाद अनंत सिंह को पार्टी की सदस्यता दी जा सकती है. अनंत सिंह का कांग...

राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में यह थी बीजेपी की सबसे बड़ी गलती...

देश में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के परिणाम से बीजेपी को सबसे बड़ा झटका लगा है. जहां इस विधानसभा चुनाव में बीजेपी को सबसे बड़ा झटका लगा है. वहीं, कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में जबरदस्त वापसी की है. कांग्रेस जहां लगातार चुनाव हार रही थी वहीं, राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में जोरदार वापसी की है. बीजेपी अब इस हार की समीक्षा में जुट गई है. बीजेपी लगातार जीत का दावा कर रही थी. राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में इस बार भी सरकार बनाने के लिए तैयार थी. लेकिन चुनाव परिणामों ने बीजेपी की सारी तैयारियों पर पानी फेर दिया है. राजनीतिक विशेषज्ञों की मानें तो बीजेपी ने यहां आठ बड़ी गलतियां की है, जिस वजह से उन्हें हार का सामना करना पड़ा. 1. ऐसा माना जा रहा है कि बीजेपी की सबसे बड़ी हार किसान का मुद्दा बना है. बीते वर्षों में किसानों का मुद्दा कांग्रेस ने जमकर उछाला है. और इस दौरान मध्य प्रदेश और राजस्थान में सरकार की काफी किरकिरी हुई है. लेकिन विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने इस हिसाब से डैमेज कंट्रोल करने का काम काफी कम गति से किया है. 2. मध्य प्रदेश और राजस्थान में किसान...