सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

India News लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कुमार विश्वास ने शंकराचार्य के राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में आने से इनकार पर दी प्रतिक्रिया...

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में चार शंकराचार्यों के आने से इनकार करने की वजह से काफी विवाद चल रहा है. इस पर अब कवि कुमार विश्वास ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर अयोध्या में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. प्राण प्रतिष्ठा से पहले होने वाला अनुष्ठान भी शुरू हो गया है. हालांकि, राम मंदिर उद्घाटन कार्यक्रम में शंकराचार्यों ने हिस्सा लेने से इनकार कर दिया है. इसे लेकर काफी विवाद भी मचा हुआ है. जब कवि कुमार विश्वास से इस संबंध में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि शंकराचार्यों पर टिप्पणी करना उनके लिए सही बात नहीं है.  वहीं, जब विश्वास से सवाल किया गया कि शंकराचार्यों ने प्राण प्रतिष्ठा में4 नहीं आने का फैसला किया है. इस पर आप क्या कहना चाहेंगे. इसके जवाब में कवि ने कहा, 'हमने तो अपने पिता के आगे कभी नहीं बोला है. अगर कोई व्यक्ति ऐसा कह रहा है तो वह खुद इतने बड़े संत हैं. उन पर टिप्पणी करने का मुझे कोई अधिकार नहीं है.' उन्होंने आगे कहा, 'हम उस परंपरा में हैं, जहां हम अपने पिता की किसी बात का प्रतिकार नहीं करते, उत्तर नहीं देते और टिप्पणी ...

Online Transaction के दौरान गलत Account में पैसे ट्रांसफर हो गए तो पैसे वापस मिलेंगे या नहीं, जानें

Online Transaction: वर्तमान समय में ऑनलाइन तरीके से पैसे ट्रांसफर करने और ट्रांजैक्शन (Online Transaction) का चलन काफी तेजी से बढ़ रहा है. हालांकि, कई बार पैसे ट्रांसफर करने के दौरान पैसा गलती से किसी दूसरे के बैंक अकाउंट में चला जाता है. ऐसे में आपके पैसे वापस आ सकते हैं या नहीं इस बारे में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने बताया है. एक ग्राहक ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) से इस बारे में शिकायत की तो इस पर बैंक ने ट्वीट कर जवाब दिया. अगर कोई कस्टमर गलत अकाउंट में पैसा भेज देता है तो होम ब्रान्च बिना किसी फाइन दूसरे बैंको के साथ फॉलो अप शुरू कर देता है. इसके लिए शिकायत दर्ज करवानी होगी. हालांकि, स्टेट बैंक ने अपने ग्राहकों को सलाह देते हुए कहा है कि, हम ग्राहकों से अनुरोध करते है डिजिटल ट्रांजैक्शन से पहले सभी डिटेल्स चेक कर लें. इसके अलावा बैंक का साफ-साफ कहना है कि अगर ग्राहक से कोई गलती हो जाती है तो इसके लिए बैंक जिम्मेदार नहीं होगा. किसी भी ऑनलाइन ट्रांजैक्शन से पहले लाभार्थी का अकाउंट नंबर और IFSC कोड की अच्छी तरह से दो बार जांच कर लें. बहरहाल इसका मतलब ये है कि गलत ट्रांजैक्शन पर आप शिकाय...

महाराष्ट्र में लव जिहाद पर बनाया जाएगा सख्त कानून, तुनिशा शर्मा की मौत पर बोले मंत्री

तुनिशा शर्मा की मौत के बाद से Entertainment इंडस्ट्री सदमें में है. वहीं, तुनिशा की मौत काफी संदिग्ध है ऐसे में पुलिस हर एंगल से जांच की जा रही है. वहीं, एक बार फिर इंटरटेनमेंट इंसस्ट्री में सुसाइड के मामले पर राजनीति शुरू हो गई है. दरअसल, महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन ने तुनिशा शर्मा की मौत पर बयान देते हुए इसे 'लव जिहाद' से जोड़ा है. इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि, 'यह 'लव जिहाद' का मामला है और पुलिस मामले की जांच कर रही है. हम देख रहे हैं कि ऐसे मामले दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं और हम इसके खिलाफ सख्त कानून लाने पर विचार कर रहे हैं.' आपको बता दें, गिरीश महाजन बीजेपी के नेता हैं और महाराष्ट्र की सरकार में मंत्री हैं. TV actor Tunisha Sharma death case | It is a matter of 'love jihad' and police are investigating the case. We are seeing that such cases are increasing day by day and we are mulling to bring a strict law against it: Maharashtra Minister Girish Mahajan, in Nashik pic.twitter.com/vhzPeuEeMX — ANI (@ANI) December 25, 2022 तुनिशा शर्मा की ...

Holiday Calendar 2023: साल 2023 के छुट्टियों का कैलेंडर यहां देखें

साल 2023 में काफी सारी छुट्टियां है. अगर आपको साल 2023 में छुट्टियों की लिस्ट चाहिए तो यहां देख सकते हैं.  छुट्टियों के हिसाब से आप अपने पूरे साल के लिए अपना प्लान बना सकते हैं. हालांकि, इन छुट्टियों में संस्थानों और प्रशासन द्वारा बदलाव किया जा सकता है. हालांकि, ये छुट्टियां साल 2023 में होनेवाली है. साल 2023 में छुट्टी का कैलेंडर (Holiday Calendar of 2023)  26 जनवरी गुरूवार गणतंत्र दिवस 5 फरवरी रविवार हजरत अली जयंती 18 फरवरी शनिवार महाशिवरात्रि 8 मार्च बुधवार होली 30 मार्च गुरूवार राम नवमी 4 अप्रैल मंगलवार महावीर जयंती 7 अप्रैल शुक्रवार गुड फ्राइडे 14 अप्रैल शुक्रवार अंबेडकर जयंती 22 अप्रैल शनिवार ईद उल-फ़ित्र 5 मई शुक्रवार बुद्ध जयंती 29 जून गुरूवार ईद-उल-अधा (बकरीद) 29 जुलाई शनिवार मुहर्रम 15 अगस्त मंगलवार स्वतंत्रता दिवस 31 अगस्त गुरूवार रक्षा बंधन 7 सितंबर गुरूवार जन्माष्टमी 28 सितंबर गुरूवार मिलाद-उन-नबी 2 अक्टूबर सोमवार महात्मा गांधी जयंती 23 अक्टूबर सोमवार महानवमी 24 अक्टूबर मंगलवार विजय दशमी ...

SEBI जनवरी 2022 में करेगा विश्वामित्र इंटरनेशनल इंफ्रा की संपत्तियों की नीलामी

बाजार नियामक सेबी (SEBI) निवेशकों के धन की वसूली के लिए अगले महीने य़ानी जनवरी 2022 में 2.8 करोड़ रुपये के आरक्षित मूल्य पर विश्वामित्र इंटरनेशनल इंफ्रा की आठ संपत्तियों की नीलामी करेगा. सेबी का नोटिस भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने एक नोटिस में कहा कि ये संपत्तियां पश्चिम बंगाल में स्थित खाली भूमि हैं. इन संपत्तियों की नीलामी के लिए निविदाएं आमंत्रित करते हुए सेबी ने कहा कि 27 जनवरी 2022 को दोपहर 11 बजे से एक बजे के बीच ऑनलाइन माध्यम से नीलामी होगी. सेबी की ओर से 2016 में जारी आदेश के मुताबिक विश्वामित्र इंटरनेशनल ने 2012-13 में अपनी समूह कंपनी विश्वामित्र इंडिया टूर एंड होटल्स लिमिटेड को 41.61 करोड़ रुपये मूल्य के 41.5 लाख से अधिक गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर (एनसीडी) आवंटित किए थे. इस कंपनी ने सार्वजनिक निर्गम मानदंडों का पालन किए बगैर ये एनसीडी 83,109 निवेशकों को हस्तांतरित कर दिए थे. मार्च 2014 तक इन एनसीडी के जरिए विश्वामित्र इंटरनेशनल ने 107 करोड़ रुपये जुटा लिए थे. पैसे लौटाने का आदेश निर्धारित नियमों का पालन नहीं किए जाने पर अगस्त 2016 में सेबी ने विश्वामित्र इंटरनेशनल, उ...