कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू को पुलवामा आतंकी हमले पर बयान दिया था. जिसमें उन्होंने पाकिस्तान से बात कर हल निकालने की बात कही थी. जिसके बाद नवजोद सिंह सिद्धू को काफी विरोध झेलना पड़ा. उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया. वहीं, लोगों ने नवजोत सिंह सिद्धू को बॉय कॉट करने की बात कही.
नवजोत सिंह सिद्धू को अब अपने बयानों के लिए फजीहत झेलनी पड़ रही है. साथ ही उनकी मुश्किलें बढ़ती जा रही है. खबर यह है कि कपिल शर्मा शो में जिस कुर्सी पर वह बैठते थे उस पर अब वह नहीं बैठ पाएंगे. दरअसल, कपिल शर्मा शो जिससे वह काफी समय से जुड़े हुए थे उन्हें निकाल दिया गया है.
सूत्रों की मानें तो सोशल मीडिया पर लगातार नवजोत सिंह सिद्धू को पुलवामा हमले पर बयान देने के लिए ट्रोल किया जा रहा है. साथ ही यह दवाब बनाया जा रहा था कि उन्हें कपिल शर्मा शो से हटाया जाए वरना इस शो को बॉय कॉट कर दिया जाएगा.
हालांकि इस बारे में आधिकारिक जानकारी कहीं से नहीं दी गई है कि सिद्धू को शो से निकाल दिया गया है. लेकिन सूत्रों की मानें तो सिद्धू की जगह पर अर्चना पूरम को शो में जगह दी गई है.
यानी कि नवजोत सिंह सिद्धू जिस कुर्सी पर ठहाके लगा रहे थे. वह कुर्सी अब उनसे छीन ली गई है.


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें