बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस अमीषा पटेल इन दिनों मुश्किल में नजर आ रही है. वैसे तो वह आये दिन किसी न किसी विवादों में फंसती है लेकिन इस बार वह कोर्ट के पचरे में पड़ गई है. कोर्ट ने अमीषा पटेल को पेश होने का आदेश दिया है.
दरअसल, बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल मुश्किल में फंस गई हैं. एक्ट्रेस के खिलाफ भोपाल कोर्ट ने जमानती वॉरंट जारी किया है. बता दें कि अमीषा के खिलाफ चेक बाउंस का केस चल रहा है और उन्हें अगली सुनवाई के लिए कोर्ट में पेश होने का ऑर्डर दिया है. कोर्ट की अगली सुनवाई 4 दिसंबर को है.
रिपोर्ट के मुताबिक, ये मामला 32.25 लाख रुपये के चेक बाउंस का है. ये केस यूटीएप टेलेफिल्मस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा फाइल किया गया है. कंपनी का दावा है कि एक्ट्रेस ने उनसे फिल्म बनाने के लिए पैसे लिए थे और जो 2 चेक एक्ट्रेस ने कंपनी को दिए वो बाउंस हो गए.
अमीषा पटेल काफी समय से फिल्मों से दूर हैं. हालांकि वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं. इसके साथ ही वह सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड फोटोज की वजह से भी सुर्खियों में रहती हैं.
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें