नई दिल्ली: टीवी की दुनिया की फेमस एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना जल्द ही नागिन 3 में नजर आने वाली हैं. इस सीरियल में वह पहली बार नागिन के किरदार में नजर आएंगी. करिश्मा का यह शो जल्द ही ऑन एयर होने वाला है और नागिन की 2 सीरिज दर्शकों द्वारा काफी पसंद की गई थी. जिसके बाद अब एक बार फिर नागिन नए किरदारों और नए चेहरों के साथ छोटे पर्दे पर वापसी कर रहा है. इस सीरियल में करिश्मा भी नागिन की भूमिका में नजर आएंगी और उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में भी वह व्हीलचेयर पर बैठ कर नागिन डांस करते हुए नजर आ रही हैं.
पूरी खबर के लिए यहां क्लिक करें

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें