टीवीसीरियल के जाने माने एक्टर वर्शिप खन्ना जल्द ही एक नए टीवी शो में नजर आएंगे। लेकिन इस बार उनका किरदार जरा हटकर होगा। बता दें कि इससे पहले वह जीटीवी के फेमस शो 'सेठ जी' में गणेश राव का किरदार निभाते हुए नजर आएं थे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, वर्शिप खन्ना अपनी वापसी एक कॅामेडी ड्रामा सिरियल 'कुंवारा है पर हमारा है'' से करने जा रहे हैं। इस शो में वह अजय का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। जो बेहद हंसमुख लड़का है और अपने चुलबुले अंदाज से सभी का दिल जीत लेता है।
बताया जा रहा है कि 'कुंवारा है पर हमारा है' में उनके पिताजी एक स्क्रैप कारोबारी हैं। ऐसे में उन्हें सब प्यार सें ''रद्दी लाल बुलाते'' नजर आएंगे। इसकिरदार के लिए वर्शिप, बहुत मेहनत कर रहे हैं, अपने किरदार को टीवी पर अच्छा दिखाने के लिए वो अपना वजन भी कम कर रहे है।
वर्शिप बतातें है कि ''इस सीरीयल की प्रोड्यूसर सुरभी (वंजारा) है। सुरभी खुद एक एक्ट्रेस रह चुकी हैं, इसलिए किरदार की क्या जरूकत है, यह वो अच्छी तरह समझती है।''
उन्होंने कहा कि 'शूटिंग पर एक पर्सनल ट्रेनर दिया है, और मुझे जो जरुरत होती है, सुरभी सेट पर मौजूद करवाती है। मैं अपनें प्रोड्यूसर सुरभी और सौरभ वंजारा को शुक्रिया करना चाहता हूं।'
वर्थिप का यह शो आने वाले 14 नवंबर से शुरू होगा। जिसे आप जी मैजिक पर सोमवार से शुक्रवार रात 8.30 बजे देख सकते हैं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें