Online Transaction: वर्तमान समय में ऑनलाइन तरीके से पैसे ट्रांसफर करने और ट्रांजैक्शन (Online Transaction) का चलन काफी तेजी से बढ़ रहा है. हालांकि, कई बार पैसे ट्रांसफर करने के दौरान पैसा गलती से किसी दूसरे के बैंक अकाउंट में चला जाता है. ऐसे में आपके पैसे वापस आ सकते हैं या नहीं इस बारे में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने बताया है. एक ग्राहक ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) से इस बारे में शिकायत की तो इस पर बैंक ने ट्वीट कर जवाब दिया. अगर कोई कस्टमर गलत अकाउंट में पैसा भेज देता है तो होम ब्रान्च बिना किसी फाइन दूसरे बैंको के साथ फॉलो अप शुरू कर देता है. इसके लिए शिकायत दर्ज करवानी होगी. हालांकि, स्टेट बैंक ने अपने ग्राहकों को सलाह देते हुए कहा है कि, हम ग्राहकों से अनुरोध करते है डिजिटल ट्रांजैक्शन से पहले सभी डिटेल्स चेक कर लें. इसके अलावा बैंक का साफ-साफ कहना है कि अगर ग्राहक से कोई गलती हो जाती है तो इसके लिए बैंक जिम्मेदार नहीं होगा. किसी भी ऑनलाइन ट्रांजैक्शन से पहले लाभार्थी का अकाउंट नंबर और IFSC कोड की अच्छी तरह से दो बार जांच कर लें. बहरहाल इसका मतलब ये है कि गलत ट्रांजैक्शन पर आप शिकाय...