नई दिल्लीः एयर इंडिया ने हज यात्रियों को बड़ी सौगात दी है. एयर इंडिया की फ्लाइट में सफर करने वाले हज यात्रियों के लिए स्पेशल ऑफर लाया है. जिसके तहत अब वह हज के पवित्र पानी को बिना परेशानी के अपने साथ वहां से ले जा सकते हैं. एयर इंडिया ने ऐलान किया है कि हज यात्री अपने साथ पवित्र पानी मुफ्त रूप से ले जा सकते हैं. इसे ले जाने के लिए एयर इंडिया किसी तरह का अलग चार्ज नहीं करेगी. एयर इंडिया के ऐलान के मुताबिक, साऊदी अरब से बाहर जाने वाले यात्रियों को कॉमर्सियल फ्लाइट में सामान्य रूप से 40 किलोग्राम तक बैगेज ले जानें की अनुमति दी है. इसके साथ ही कंपनी ने 5 किलोग्राम की छूट अलग से दी है. कंपनी ने कहा है कि 5 किलोग्राम की यह छुट उन यात्रियों के लिए दिया गया है जो यहां से पवित्र पाने ले जाते हैं. उन्हें 5 किलोग्राम तक की अतिरिक्त छुट दी गई है. इसके साथ ही कंपनी ने यह भी साफ किया है कि इस 5 किलोग्राम को सामान्य रूप से लैगेज में नहीं जोड़ा जाएगा. यानि कि यात्री इस अतिरिक्त 5 किलोग्राम में पवित्र पानी के अलावा कोई दूसरा सामान नहीं ले जा सकते है. या इसे उन सामान्य लैगेज के रूप में नहीं जो...