सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

Sports लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

नेहरा और हरभजन ने बताया, गेंद के लिए क्यों जरूरी है थूक और पसीना

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) जहां कोविड-19 महामारी के बाद वायरस को फैलने से रोकने के लिये गेंद पर कृत्रिम पदार्थ के इस्तेमाल को वैध करने पर विचार कर रही है, वहीं भारत के कुछ क्रिकेटरों का मानना है कि थूक और पसीना ऐसी चीजें हैं जिन्हें पूरी तरह से खत्म नहीं किया जा सकता. पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज आशीष नेहरा और स्पिनर हरभजन सिंह को लगता है कि गेंद को चमकाने के लिये थूक का इस्तेमाल ‘जरूरी’ है. पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा हालांकि इस विचार से सहमत हैं लेकिन वह जानना चाहते हैं कि सीमा कहां तक होगी. चर्चायें हालांकि शुरूआती चरण में हैं लेकिन सवाल पूछे जा रहे हैं कि अगर गेंद से छेड़छाड़ को वैध किया जाता है तो कौन से कृत्रिम पदार्थों का इस्तेमाल किया जा सकता है. तो क्या यह जेब में रखा बोतल का ढक्कन होगा जिससे गेंद की एक तरह को खुरचा जा सके या फिर गेंद को चमकाने के लिये वैसलीन (जॉन लीवर द्वारा मशहूर किया गया) या फिर चेन जिपर? नेहरा ने कृत्रिम पदार्थों के इस्तेमाल के विचार को पूरी तरह से खारिज करते हुए कहा, ‘‘एक बात ध्यान रखिये, अगर आप गेंद पर थूक या पसीना नहीं लगायेंगे तो ग...

2023 में भारत ही जीतेगी Cricket World Cup, यही कहते हैं थ्री टाइम्स के नतीजे

भारतीय टीम 2019 के वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल तक ही पहुंच सकी और फाइनल खेलने से चुक गई. 2019 के वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड और इंगलैड के बीच फाइनल मुकाबला हुआ. लेकिन यह मुकाबला काफी एतिहासिक और रोमांचक रहा. वर्ल्ड कप के इतिहास में ऐसा रोमांचक फाइनल मैच नहीं हुआ और शायद ही ऐसा होगा. 14 जुलाई को खेला गया वर्ल्ड कप 2019 के फाइनल मैच को हमेशा याद रखा जाएगा. 2019 के वर्ल्ड कप फाइनल मैच में इंगलैंड की जीत के साथ एक नया आंकड़ा सामने आया है जिसके बाद कहा जा रहा है कि 2023 का वर्ल्ड कप चैंपियन भारत होगा. हालांकि, क्रिकेट में कब क्या होता है इसकी भविष्यवाणी कोई नहीं कर सकता है. वैसे क्रिकेट आंकड़ों का भी खेल है जहां आंकड़ों और संभावनाओं का काफी महत्व होता है. और इसी संभावनाओं की वजह से ही भारत को 2023 के वर्ल्ड कप का विजेता माना जा रहा है और कयास लगाए जा रहे हैं कि भारत फिर चैपियंस बनेगा. अगर हम पिचले तीन वर्ल्ड कप सीजन के नतीजों को देखें तो यह काफी चौकाने वाला है. 2011, 2015 और 2019 के वर्ल्ड कप नतीजों को देखें तो यह आपको काफी हैरान कर देगा. 2011 में भारत, 2015 में ऑस्ट्रेलिया और 2019 में इ...

ICC ने जडेजा को किया सस्पेंड...

श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने पारी से जीत हासिल की है। इस जीत के लिए जडेजा ने अपना कमाल दिखाया, लेकिन अब टीम इंडिया को बड़ा झटका भी लग गया है। टीम इंडिया के स्टार लेफ्ट आर्म स्पिनर जडेजा सीरीज का तीसरा और आखिरी टेस्ट मैच नहीं खेल पाएंगे। आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट के उल्लंघन के मामले में जडेजा को अगले टेस्ट के लिए निलंबित कर दिया गया है। तीसरा टेस्ट 12 अगस्त को पल्लेकेल में खेला जाएगा। दरअसल कोलंबो टेस्ट समेत पिछले 24 माह में जडेजा के खिलाफ डिमेरिट प्वाइंट 6 तक पहुंच गया था। इसके बाद आईसीसी ने उनके खिलाफ कार्रवाई की है। जिसके तहत मैच फीस का 50 फीसदी जुर्माना के अलावा तीन डिमेरिट प्वाइंट भी उनपर लगाए हैं। जडेजा आईसीसी की धारा 2.2.8 के उल्लंघन में दोषी ठहराये गए हैं। जिसका साफ मतलब है कि अनुचित तरीके से खिलाड़ी, समर्थक, मैच रेफरी की ओर गेंद या कोई अन्य चीज जैसे पानी बोतलें आदि फेंकना गलत ठहराया जाता है। इससे पहले भी जडेजा के खिलाफ अचार संहिता के तहत अक्टूबर 2016 में न्यूजीलैंड के खिलाफ इंदौर टेस्ट के दारौन 50 फीसदी जुर्माना लगाए गया था। उन्हें चेतावनी भी दी गई...

जून की जगह अक्टूबर होता तो रोहित नहीं होते रन आउट..

रोहित शर्मा का पाकिस्तान के खिलाफ शतक बनाने से चुक गए वह 91 की स्कोर पर नर्वस नाइंटी का शिकार हो गए। लेकिन अगर यह अक्टूबर का माह होता तो वह रन आउट होने से बच जाते, क्योंकि आईसीसी 1 अक्टूबर से रन आउट के लिए नए नियम लागू करगी। अब तक यह नियम है कि जब गेंद स्टंप में लगती है तब बल्लेबाज का बैट या बॉडी पोपिंग क्रीज में जमीन पर होना चाहिए। अगर बॉडी या बल्ला हवा में हो तो उसे आउट दिया जाता है। पाकिस्तान के खिलाफ मैच में रोहित शर्मा के साथ यही हुआ रन लेते समय रोहित शर्मा क्रीज क्रॉस कर ली थी लेकिन उनका बल्ला हवा में ही था। इसी वजह से थर्ड अंपायर ने उन्हें आउट दे दिया। लेकिन यह 1 अक्टूबर 2017 के बाद ऐसा नहीं होगा। गर बल्ला और बॉडी एक बार पॉपिंग क्रीज क्रॉस कर लेता है, तो बल्लेबाज को आउट नहीं दिया जाएगा चाहे गेंद स्टंप में लगते वक्त उसका बल्ला हवा में ही क्यों न हो।

IPL 10 की यह अद्भूत अंक तालिका शायद फिर नहीं दिखेगी...

IPL 10 के 45 वें मैच के बाद IPL के इतिहास में टूर्नामेंट के अंक तालिका का रूप ऐसा कभी नहीं देखा गया है। टूर्नामेंट में 8 टीमों का क्रम उनकी जीते हुए मैच की संख्या से निर्धारित होती है। यह एक बहुत बड़ा संयोग है कि इसकी अंक तालिका जीत की संख्या काफी अद्भूत है। टीमों की जीत की संख्या का क्रम 9,8,7,6,5,4,3,2 है हालांकि यह तालिका कुछ ही घंटो तक के लिए रहेगा। क्योंकि रविवार को पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच मुकाबला होगा। जिसके बाद जीत की संख्या में बदलाव दिखेगा।

इस रेत कलाकार के नाम है सैंकड़ो इंटरनेशनल अवार्ड, मॉस्को में जीता गोल्ड मेडल...

ओडिशा के मशहूर रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने 10वें मॉस्को रेत कला चैम्पियनशिप में ज्यूरी का गोल्ड मेडल जीता है। पटनायक ने अपने एक बयान में कहा कि कार्यक्रम के मुख्य आयोजक पावेल मेनिकोव ने उन्हें मॉस्को में पुरस्कृत किया है। यह कार्यक्रम शुक्रवार को समाप्त हुआ जो ‘ वर्ल्ड अराउंड अस ’ की थीम पर चैम्पियनशिप अयोजित था। सुदर्शन पटनायक ने कहा उन्होंने भगवान गणेश की 10 फुट स्टेचु बनाई थी और उसपर गो ग्रीन अंकित किया था। यह मुकाबला रूस के मॉस्को में 22 अप्रैल से 28 अप्रैल के बीच चल रहा था। यहां दुनिया भर के देशों से 25 मूर्तिकार ने भाग लिया था लेकिन सुदर्शन पटनायक ने गोल्ड मेडल जीतकर अपना लोहा दुनिया भर में मनवा लिया है। सुदर्शन पटनायक के नाम कई अवार्ड हैं उन्होंने 2014 में पद्मश्री पुरस्कार , 2008 में ओडिशा सरकार ने सारला अवार्ड और 2015 में क्रिसमस के मौके पर रेत से 10 हजार सांता क्लॉज की मूर्ति बनाकर लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज किया है। अब तक वह 9 बार लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड्स में अपना नाम दर्ज करा चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने विदेशों में सैकड़ों इनाम जीते हैं।

इस भारतीय महिला की उम्र है 101, जीता है गोल्ड मेडल...

भारत के चंडीगढ़ की रहने वाली मन कौर की उम्र 101 साल है। वह एक एथलेटिक्स धाविका है जिसने सोमवार को विश्व मास्टर्स खेलों की प्रतियोगिता में 100 मीटर की दौड़ में गोल्ड मेडल जीता है। यह उनके एथलेटिक्स करियर का 17वां गोल्ड मेडल है। मन कौर ने 100 मीटर की दौर को 1 मिनट 14 सेकेंड में पूरी की। मन कौर के साहस को देखकर स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने उनका भरपूर समर्थन किया। हालांकि इस रेस में कौर का जीतना पक्का था क्योंकि वह इस दौर में अकेली प्रतिभागी थी। क्योंकि 100 वर्ष से अधिक उम्र के ग्रुप में कौर की अकेली भागीदार थी। ऑकलैंड में हुए इस प्रतियोगिता में कुल 25 हजार प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। वहां की मीडिया ने कौर को ‘ चंडीगढ़ का चमत्कार ’ बताया और कहा कहा उनके लिए दौड़ का समय नहीं बल्कि उनके इस दौर में भाग लेना सबसे महत्वपूर्ण बात थी। कौन ने कहा कि वह इस जीत से काफी खुश है और उन्होंने इस प्रतियोगिता में भाग लेकर इसका खूब लुफ्त उठाया है। उन्होंने कहा कि मैं दौड़ना कभी नहीं छोड़ूंगी , आगे भी मैं इसी तरह से प्रतियोगिता में भाग लूंगी। मन कौर के बारे में एक और खास बात है कि वह महज 8 ...

टीम इंडिया नहीं खेल सकेगी ICC चैंपियंस ट्राफी टूर्नामेंट!

टीम इंडिया 1 जून से होने वाले ICC चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा नहीं ले सकता है क्योंकि BCCI टीम इंडिया का नाम इस टूर्नामेंट से वापस लेने की बात कह रही है। बताया जाता है कि BCCI और ICC के बीच ‘ बिग थ्री ’ फार्मूले पर एक राय नहीं बन पा रही है। जिसकी वजह से टीम इंडिया इसमें पार्टिसिपेट नहीं कर सकती है। चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट में अभी 1 माह से अधिक का वक्त है अगर इस बीच BCCI और ICC के बीच एक मत बन जाता है तो टीम इंडिया टूर्नामेंट में भाग ले सकती है। टूर्नामेंट में इंडिया का पहला मैच अपने सबसे बड़े प्रतिद्वंदी टीम पाकिस्तान से हैं। अगर टीम इंडिया नहीं खेली तो यह मैच क्रिकेट फैंस को देखने को नहीं मिलेगा। इसके साथ ही टीम इंडिया के नहीं खेलने से वर्ल्ड क्रिकेट को भी भाड़ी नुकसान उठाना होगा। बिग थ्री फार्मूले के तहत ICC के राजस्व का बड़ा हिस्सा तीन भागों में बंट जाता है। जिससे इंडिया , ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड को इसका बड़ा फायदा मिलता है।

आईपीएल में बल्लेबाजों के हेलमेट पर होगा कैमरा!

आईपीएल के 10वें एडिशन में एक खास बात लोगों को नजर आ सकती है। दुनिया के सबसे बड़े घरेलू टी-20 क्रिकेट आईपीएल में शायद कुछ ऐसा होने वाला है जिसे आपका मैच देखने का नजरिया भी बदल जाएगा। खबरों के अनुसार इस बार बल्लेबाजी के दौरान बैट्समैन कैमरा युक्त हैलेमेट का इस्तेमाल कर सकते हैं। जिससे दर्शकों का मैच देखने का रोमांच और भी बढ़ जाएगा। एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक आईपीएल मैंच के दौरान खिलाड़ियों के हैलमेट पर कैमरा लगा रहेगा। इस कैमरे की मदद से दर्शक पिच पर क्रिकेटरों की मूवमेंट और भी निकट से देख सकेंगे। वहीं गेंदबाज के गेंद फेंकने का मूवमेंट और अन्य खिलाड़ियों का अंदाज भी काफी बेहतर तरीके से दिखेगा। रिपोर्ट के मुताबिक हेलमेट पर लेगे कैमरे और बैट्री का वजन लगभग 100 ग्राम से भी कम होगा। बता दें कि इससे पहले बिग बैश लीग में इस तरह के आधुनिक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा चुका है। जिसमें अंपायर के टोपी पर कैमरा लगाया गया था।