फिल्म पुष्पा का बेसब्री से इत्जार किया जा रहा है. अब फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. खबर है कि फिल्म पुष्पा 2 में नई एक्ट्रेस की एंट्री होने वाली है. फिल्म में जिस एक्ट्रेस को एंट्री मिली है वह सोशल मीडिया पर खूब चर्चाओं में रहती है.
टॉलीवुड की धमाका गर्ल श्रीलीला को पुष्पा 2 में कास्ट करने की चर्चा है. फिल्म में वह एक आइटम सॉन्ग में भी परफॉर्म करेंगे.. हालांकि, खबर अभी कंफर्म नहीं हुई.. लेकिन चलिए आपको हम श्रीलीला के बारे में बताते हैं...श्रीलीला कन्नड़ और तेलुगू फिल्मों में काम करती है. साल 2019 में उन्होंने एक्टिंग में डेब्यू किया था.. श्रीलीला की फिल्म धमाका में उनके रोल को काफी पसंद किया गया था. श्रीलीला के बारे में सबसे दिलचस्प बात ये है कि 22 साल की एक्ट्रेस ने 2 दिव्यांग बच्चों को एडॉप्ट किया है..बता दें, श्रीलीला की फोटो देखकर उन्हें फिल्म में काम मिला था.. श्रीलीला के इंस्टा पर 2.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं..
आपको बता दें, पुष्पा 2 फिल्म में आइटम गाने के लिए पहले दिशा पाटनी, सीरत कपूर, उर्वशी रोतेला जैसी एक्ट्रेस को लेने की चर्चा थी. लेकिन लगता है ्अब श्रीलीला ने सभी को पीछे कर सफलता हासिल कर ली है

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें