पठान की पहले दिन हिंदी कलेक्शन करीब 55 करोड़ थी. जो हिंदी में सबसे ज्यादा कमाई का एक रिकॉर्ड है. वहीं, अब जवान ने हिंदी नेट कलेक्शन में पहले दिन 65 करोड़ की कमाई कर डाली है. जबकि पहले दिन इंडिया नेट कलेक्शन 75 करोड़ की है.
चलिए आपको 10 सबसे बड़ी हिंदी ओपनिंग वाली फिल्मों के बारे में बताते हैं.
इसमें पहला नाम अब जवान का है जिसने हिंदी में 65 करोड़ की कमाई की है.
दूसरे स्थान पर पठान है जिसने पहले दिन हिंदी में 55 करोड़ की कमाई की थी.
तीसरे स्थान पर केजीएफ चैप्टर 2 है जिसने पहले दिन हिंदी में 53.95 करोड़ रुपये की कमाई की थी.
फिल्म वॉर पहले दिन 51.6 करोड़ रुपये की कमाई कर चौथे स्थान पर है.
फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान ने ओपनिंग डे पर 50.75 करोड़ कमाए थे.
हैप्पी न्यू ईयर फिल्म ने ओपनिंग डे पर 42.62 करोड़ की कमाई की थी.
सलमान खान की फिल्म भारत ने पहले दिन 42.3 करोड़ की कमाई की थी.
फिल्म बाहुबली 2 ने ओपनिंग डे पर 41 करोड़ कमाई की थी.
वहीं, फिल्म गदर 2 ने ओपनिंग डे पर 40.1 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था.
जबकि 10वें स्थान पर फिल्म आदिपुरुष ने पहले दिन हिंदी में 37.25 करोड़ का बिजनेस किया था.

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें