सनी देओल की फिल्म गदर 2 बॉक्स ऑफिस धमाल मचाया है. हालांकि, शाहरुख खान की जवान आने के बाद से गदर 2 की कमाई थोड़ी फिकी पड़ गई है. लेकिन जवान के रिलीज से पहले ही Gadar 2 ने 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. वहीं, उम्मीद की जा रही है कि, फिल्म अभी और कमाई करेगी और पठान के कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ेगी. लेकिन इससे पहले गदर 2 ने एक और रिकॉर्ड को तोड़ दिया है.
गदर 2 फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. वहीं, 29 दिनों से फिल्म सिनेमाघरों में चल रही है. फिल्म ने 29 दिनों में 511 करोड़ की कमाई कर ली है. इसके साथ ही गदर 2 ने प्रभास की पैन इंडिया फिल्म बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. दरअसल, बाहुबली 2 का हिंदी कलेक्शन 510.99 करोड़ रुपये का है. ऐसे में गदर 2 ने 511 करोड़ की कमाई कर हिंदी कलेक्शन में बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इसके साथ ही गदर 2 बॉक्स ऑफिस हिंदी नेट कलेक्शन में दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. पहले स्थान पर पठान है.
आपको बता दें, पठान का हिंदी नेट कलेक्शन 511.70 करोड़ का है. यानी गदर 2 अब पठान के भी हिंदी नेट कलेक्शन को तोड़ डालेगी. जो महज 70 लाख दूर दिख रही है.
इसके अलावा फिल्म पठान का इंडिया ऑल नेट कलेक्शन 537.41 करोड़ रुपये का है. अगर गदर 2 का कलेक्शन आगे और ठीक ठाक चला तो पठान ने इंडिया नेट कलेक्शन का रिकॉर्ड भी तोड़ सकती है.
फिलहाल, शाहरुख खान की जवान बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाए हुए हैं. अगर जवान का प्रभाव गदर 2 पर थोड़ा भी कम होता है तो फिल्म पठान के इंडिया नेट कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ सकती है.
.png)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें