बिहार में मंगलवार को 81 लोगों के कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिससे कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 830 तक पहुंच गई. पॉजिटिव मिले लोगों में अधिकांश खगड़िया और पश्चिम चंपारण जिले के रहने वाले हैं. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने मंगलवार को बताया कि राज्य में 81 लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिससे राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 830 तक पहुंच गई है. उन्होंने बताया कि मंगलवार को खगड़िया में 16, पश्चिम चंपारण में 14, रोहतास में 13, बेगूसराय में 9, पटना में 7, मुजफ्फरपुर में 3, मधुबनी में 4, दरभंगा, औरंगाबाद, गोपालगंज में 2-2 तथा कटिहार, भोजपुर, अरवल, सारण, पूर्णिया, भागलपुर, सीवान, बांका और सुपौल में एक-एक लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है. बिहार में अब तक 383 कोरोना पॉजिटिव मरीज इलाज के बाद स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं. घर लौट रहे लोगों को 14 दिनों तक होम क्वारंटीन में रहने का निर्देश दिया गया है. बिहार में कोरोना संक्रमण से छह लोगों की मौत हो चुकी है. राज्य में सोमवार को 53 मामले सामने आए थे. बिहार में प्रवासी मज...