शाहरुख खान की फिल्म जवान 7 सिंतबर को रिलीज होते ही एक के बाद एक रिकॉर्ड बनाते जा रही है. पहले दिन जवान ने 75 करोड़ की कमाई कर बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म का रिकॉर्ड बनाया.
बता दें, इससे पहले शाहरुख खान की फिल्म पठान के नाम ये रिकॉर्ड थी जिसने पहले दिन 55 करोड़ की कमाई की थी. वहीं, जवान ने दूसरे दिन 53.25 करोड़ और तीसरे दिन 77.83 करोड़ कमा कर 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई. इसके बाद ये भी तीन दिनों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड बन गया है.
आपको बता दें, इससे पहले पठान के नाम ये रिकॉर्ड था जिसने तीन दिनों में 166 करोड़ की कमाई की थी. यही नहीं चौथे दिन 82 करोड़ की कमाई कर जहां चौथे दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी. इसके साथ जवान चार दिनों 288 करोड़ कमाकर 300 करोड़ के करीब पहुंच गई है.
अब जवान 5वें दिन 300 करोड़ का आंकड़ा पार सबसे तेज 300 करोड़ कमाने वाली बालीवुड फिल्म बन जाएगी. अगर इसी तरह कलेक्शन चला तो फिल्म एक हफ्ते में सबसे तेज 500 करोड़ की कमाई कर इतिहास रच देगी. जिसे तोड़ना आसान नहीं होगा.
.png)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें