कुलभूषण जाधव
की गिरफ्तारी के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच टकराव काफी बढ़ गया है। इसी दौरान पाकिस्तान
में एक और भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। पाक मीडिया के मुताबिक राजधानी इस्लामाबाद
में एक भारतीय की गिरफ्तारी की गई है। बताया जा रहा है कि भारतीय नागरिक पर यात्रा
के अधूड़े कागजात थे इसलिए उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। अधूड़े कागजात होने का आरोप
लगा कर उसे गिरफ्तार किया गया है और विदेशी कानून के एक्ट 14 के तहत मामला दर्ज किया
गया है।
गौरतलब हो कि
भारत और पाकिस्तान की रिश्तों में लगातार खटास आ रही है। हालाही में अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में कुलभूषण जाधव को
फांसी देने वाले अंतरिम फैसले पर रोक लगा दी गई। जिसके बाद पाकिस्तान काफी बौखला गया
है। वहीं इस फैसले पर उलटे-सीधे बयान भी दे रहा है।
कूलभूषण जाधव
भारतीय नौसेना का पूर्व अधिकारी है जिसे ईरान से अगवा कर पाकिस्तान लाया गया था और
उसे रॉ का एजेंट बताते हुए सैन्य अदालत ने फांसी की सजा सुनाई थी।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें