ऐसा कहानियों में सुना जाता है कि कबूतर चिट्ठी पहुंचाने का काम करते हैं। फिल्म में भी कुछ ऐसा ही दिखाया जाता रहा है। लेकिन कबूतर का इस्तेमाल अब जो हो रहा है वह काफी चौंकाने वाला है।
दरअसल कुवैत में एक कबूतर को पकड़ा गया है, इस कबूतर के जरिए ड्रग्स की सप्तलाई की जा रही थी। सबसे खास बात यह है कि कबूतर के पीठ पर एक छोटा सा बैग बरामद किया गया है। अल अरबिया के अनुसार कुवैत के अधिकारियों ने इस कबूतर को तब पकड़ा जब वह इराक से होकर कुवैत जा रहा था। जब अधिकारियों ने इसे पकड़ा तो इसके पीठ पर बैग बंधा था जिसमें 178 ड्रग्स की गोलियां थी।
Shocking images: Traffickers use pigeon to smuggle drugs into #Kuwait https://t.co/yl1Ri2xVHk pic.twitter.com/oFGWwX07N5— Al Arabiya English (@AlArabiya_Eng) May 23, 2017

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें