पाकिस्तान के वकीलों ने शनिवार को प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को अल्टीमेटम दिया है। उनका कहना है कि अगर नवाज पनामा पेपर्स मामले में 7 दिन के अंदर सत्ता नहीं छोड़ते है तो उनके खिलाफ देशव्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा। पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन और लाहौर हाईकोर्ट बार एसोशिएसन ने इसका ऐलान किया है। दोनों बार एसोशिएसन का मानना है कि न्यायालय के आदेश के मद्देनजर नवाज शरीफ को अब पद पर बने नहीं रहना चाहिए।
गौरतलब हो कि पनामा मामले में नवाज और उनके परिवार को धनशोधन और भ्रष्टाचार का आरोपी बनाया गया है। पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में संयुक्त जांच टीम का गठन भी किया है। नवाज शरीफ और उनके दोनों बेटों को टीम के सामने जांच के लिए हाजिर होने का आदेश दिया गया है। यह मामला लंदन में शरीफ के परिवार की कथित अवैध संपत्तियों के बारे में पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ प्रमुख इमरान खान और अन्य की कई एक जैसी याचिकाओं पर आधारित है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें