सऊदी अरब सरकार ने नया फरमान जारी किया जिससे वहां रह रहे भारतीयों के लिए नई संकट खड़ी हो गई है। दरअसल सऊदी सरकार ने एक नई ‘डिपेंडेंट फी’ टैक्स लगाया है। जिसके तहत वहां रह रहे विदेशियों को चुकाना होगा साथ ही उनके साथ रह रहे लोग या परिवार के लिए भी टैक्स चुकाना होगा। इसके लिए उन्हें प्रति व्यक्ति 100 रियाल यानी 1700 रूपये टैक्स के रूप में चुकाने होंगे।
सऊदी अरब में 41 लाख से ज्यादा भारतीय रहते हैं अब इस टैक्स के फरमान से उनपर संकट आ गया है। इससे वहां रह रहे भारतीयों पर भारी आर्थिक संकट का बोझ पड़ेगा। इसके कारण उन्हें मजबूरन अपने परिवार को वहां से भारत भेजना पड़ेगा। कुछ भारतीयों ने अपने परिवार को भारत वापस भेज दिया है। हालांकि यह फरमान 1 जुलाई से सऊदी अरब में लागू होगा। लेकिन इससे पहले भी भारी संख्या में भारतीय वहां से वापस लौट रहे हैं। बताया जाता है कि यह टैक्स साल दर साल बढ़ाया भी जाएगा और 2020 तक प्रति व्यक्ति 400 रियाल तक टैक्स चुकाना होगा।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें