बीयर पीने के शौकिनों को अगर नल में पानी की जगह बीयर मिले तो यह सुनते ही उनके लिए सबसे बड़ी खुशी होगी। हालांकि इस पर जल्दी कोई यकीन नहीं करेगा लेकिन यह सच है। जर्मनी की राजधानी बर्लिन में बीयर की पाइपलाइन बिछाई जा रही है। जिससे बीयर पीने वाले जब चाहें नल खोलकर बीयर पी सकेंगे।
दरअसल दुनिया का सबसे बड़ा मेटल म्यूजिक फेस्टवील उत्तरी जर्मनी के वैकेन प्रांत में आयोजित होने वाला है। तीन दिन चलने वाले इस कार्यक्रम के आयोजकों का मानना है कि यहां 75 हजार लोग शामिल होंगे। अनुमान लगाया जा रहा है कि यहां औसतन प्रति व्यक्ति 5.1 लीटर बीयर पी जाएंगे। इस बात को ध्यान में रखते हुए यहां बीयर की पाइपलाइन बिछायी जा रही है।
माना जा रहा है कि इससे कई फायदे होंगे। एक तो इससे बीयर पीने वालों को ठंडी बीयर मिलेगी और गुणवत्ता भी बीयर की बनी रहेगी। इससे आयोजन स्थल पर ट्रंकों का जमावड़ा भी नहीं लगेगा।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें