भगवान राम का नाम भारत की सभ्यता में बसा है। यहां हर कोई राम राज्य की बात करता है और इसे बहुत बड़ा राजनीति का विषय भी बनाया गया है। यहां भारी तादाद में लोग भगवान राम को पूजते हैं और उनके दिलों में राम का नाम बसता है। वहीं भारत की मुद्रा में कई चीजों को जगह मिली महात्मा गांधी, अशोक स्तंभ लेकिन इस रेस में भगवान राम कहीं पीछे रह गए। लेकिन दुनिया में एक ऐसा भी देश है जहां राम नाम की मुद्रा चलाई जाती है।
भारत में तो सिर्फ राम नाम की बात होती है लेकिन यूरोप के एक देश नीदरलैंड में राम नाम की मुद्रा चलायी जाती है। इस मुद्रा को साल 2002 में महर्षि महेश योगी की संस्था 'द ग्लोबल कंट्री ऑफ वर्ल्ड पीस' ने जारी किया था। यह संस्था दुनिया में शांति का प्रसार करती है। तीसरी दुनिया के देशों में कृषि प्रोजेक्ट के विकास और गरीबी को मिटाने के लिए राम नाम की मुद्रा छापी गई और 2003 में यूरोपीय और अमरिकी शहरों में इस मुद्रा का इस्तेमाल होने लगा। अमेरिका के आईओवा में महर्षि वेदिक सिटी में हेडक्वार्टर है।
नीदरलैंड के 30 गावों और शहरों में यह नोट चलते हैं जिसे कानूनी रूप से उल्लंघन नहीं माना जाता। यहां के डच दुकानों में एक राम के बदले 10 यरो देते हैं। इसे बैकों में भी भुनाया जा सकता है। इस मुद्रा को 1 राम, 5 राम और 10 राम के रूप छापी गई है।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें