दुनिया में सबकुछ अब ऑनलाइन हो रहा यहां तक की क्राइम का फॉर्मट भी ऑनलाइन होते जा रहा है। वहीं अब सुपारी लेने और देने का काम भी ऑनलाइन हो गया है। इजराइल पुलिस ने एक ऑनलाइन धमकी बेचने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी पैसे लेकर अमेरिका में लगभग 250 स्कूलों और यहुदी सेंटर्स को धमकी देने का काम कर चुका है। इसके साथ ही अगर धमकी देने में कामयाबी नहीं मिलती है तो वह ग्राहक के पैसे भी इमानदारी से रिफंड कर देता था। आरोपी अपनी सेवा अलफाबे नामक ऑनलाइन डार्क वेब मार्केट के जरिए देता था।
खबरों के अनुसार माइकल कदर नाम का आरोपी 1900 रूपये में ऑनलाइन धमकी देने का करता था। अब तक उसने सैकड़ों लोगों को ईमेल बॉम भेज चुका है। किसी भी क्लाइंट को किसी के नाम की धमकी दिलवानी है तो उसके लिए थोड़े अधिक पैसे चुकाने होते हैं। माइकल का मानना हे कि किशी शख्स को नाम से धमकी देने पर कामयाब होने के ज्यादा चांस होते हैं।
वहीं ऑनलाइन धमकी सफल नहीं होने पर क्लाइंट के पैसे रिफंड कर दिए जाते हैं। इस काम से पहले क्लाइंट को कई शर्तो को माननी पड़ती है। हालांकि अभी यह साफ नहीं हुआ है कि आरोपी धमकियां अपनी मर्जी से दे रहा था या क्लाइंट के कहने पर। इस आरोपी के नाम पर करीब 30 करोड़ मूल्य के बिटकोइन हैं। आरोपी स्कूल, एयरपोर्ट, अस्पताल जैसे जगहों पर करीब 2 हजार ऑनलाइन धमकियां दे चुका है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें