ब्रिटेन के मैनचेस्टर शहर में एक म्यूजिक कंसर्ट के दौरान आत्मघाती धमाके में 22 लोगों की मौत हो गई है जबकि लगभग 60 लोगों के घायल होने की खबर है। बताया जा रहा है इस घटना में हमलावर की भी मौत हो गई है।
ब्रिटिश पुलिस ने इस हमले को आतंकी हमला माना है और मैनचेस्टर शहर की नाकेबंदी की गई है। हालांकि किसी आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। लेकिन सोशल मीडिया पर आईएस के समर्थकों द्वारा जश्न मनाने के बाद आईएस पर संदेह किया जा रहा है। इससे पहले भी पेरिस समेत यूरोप के अन्य शहरों में आतंकी हमलों के पीछे आईएस का हाथ रहा है।
यह धमाका मशहूर पॉप एरियाना ग्रैंड के कंसर्ट के दौरान हुआ। यह धमाका रात 10.35 बजे हुआ जिसकी सूचना पुलिस को मिली। यहां भाड़ी तादात में लोग कंसर्ट में पहुंचे थे। इसी दौरन धमाके की आवाज सुनाई दी। धमाके के बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर एरेना को खाली करवाया गया। बताया जा रहा है कि यह बलास्ट एरेना की टिकट कांउटर पर हुआ है। मैनचेस्टर में धमाके के बाद आपातकालीन सेवाएं सक्रिय कर दिया गया है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें