बच्चों को स्कूल से रोज कोई न कोई होमवर्क मिलता है। टीजर्स उन्हें कोई नया पाठ पढ़ाते हैं तो उसपर कोई ने कोई होमवर्क जरूर देते हैं। लेकिन लंदन के एक स्कूल टीजर ने अपने बच्चों को होमवर्क के रूप में सुसाइड नोट लिखने को दे दिया। इस बात का पता जब बच्चों के पैरेंट्स को हुआ तो उनकी तो आखें ही फटी रह गई।
सारे बच्चों के पैरेंट्स ने स्कूल प्रशासन से इस बात की शिकायत की। जिसके जवाब में टीचर ने बताया कि यह शेक्सपियर की त्रासदी मैकबेथ पर एक मॉड्यूल का हिस्सा है।
यह मामला लंदन के किडब्रुक के थॉमस टैलिस स्कूल का है जहां टीचर ने शेक्सपियर की एक मशहूर कहानी को पढ़ाने के बाद बच्चों से कहा वह होमवर्क में अपने पैरेंट्स को एक सुसाइड नोट लिखें। अभिवाक इस बात को जानकर काफी नाराज हो गए उन्होंने कहा चाहे कुछ भी हो यह अच्छी बात नहीं है बच्चों को इस तरह के काम देना संवेदनहीनता है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें