पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट ने प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को इस पद के लिए अयोग्य करार देते हुए उन्हें इस्तीफा देने को कहा जिसके बाद नवाज शरीफ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने पनामा पेपर्स लीक मामले में सुनवाई करते हुए आदेश दिया है। इस मामले में नवाज शरीफ समेत उनके परिवार पर भ्रष्ट्राचार का मामला चल रहा है।
खास बात यह है कि इस पूरे मामले में माइक्रोसॉफ्ट वर्ड के एक फोन्ट ने नवाज शरीफ की कुर्सी गंवाने में महत्वपूर्ण रोल अदा किया है। कुछ समय से माइक्रोसॉफ्ट वर्ड का कैलिबरी फोन्ट काफी चर्चाओं में रहा है। पनामा पोपर्स लीक मामले में शरीफ परिवार से जुड़ी कंपनियों ने लंदन में कई लग्जरी प्रोपर्टीज खरीदी है। हालांकि इसमें नवाज शरीफ का नाम नहीं है लेकिन मरयम शरीफ का नाम है।
शरीफ परिवार ने बचाव के लिए कोर्ट में दस्तावेज पेश किए जिसमें दिखाया गया कि शरीफ इस मामले से जुड़े नहीं हैं। यह दस्तावेज 2006 के थे और इसे माइक्रोसॉफ्ट के कैलिबरी फोन्ट में टाइप किया गया था। जबकि माइक्रोसॉफ्ट ने यह फोन्ट सार्वजनिक रूप से साल 2007 में पेश किया था। जिसके बाद इस दस्तावेज पर संदेह हुआ क्योंकि जो फोन्ट आया ही नहीं उसमें दस्तावेज टाइप कैसे किये गए।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें