पटनाः आरेजडी प्रमुख लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव जब से फिल्म में एंट्री लेने का ऐलान किया है. तब से तेजप्रताप के इस फैसले पर सियासत शुरू हो गई है. पोस्टर जारी करते ही तेजप्रताप पर निशाना साधा जा रहा है. ऐसा कहा जा रहा है कि तेजप्रताप मजबूरन फिल्मों में अपना भविष्य तलाश रहे हैं. राजनीति उनके बस की बात नहीं है.
जेडीयू नेता नीरज कुमार ने कहा है कि लालू परिवार में सत्ता के दावेदार बढ़ने के कारण तेज प्रताप हासिए पर चले गए हैं. दल के अंदर तेज प्रताप की पूछ नहीं है. वहीं, आरेजडी नेता राहुल तिवारी ने उनके बचाव में कहा कि तेज प्रताप यादव को फिल्मों का शौक है. अपनी शौक की वजह से तेजप्रताप यादव फिल्मों में एंट्री कर रहे हैं. इसमें राजनीति की कोई बात नहीं है.
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें