दुनिया से सात आश्चर्यों में से एक ताजमहल को दुनिया भर के लोग देखने के लिए आते हैं। लेकिन यूपी सरकार को इसकी कद्र नहीं है इसी वजह से इस साल यूपी पर्यटन विभाग की बुकलेट में ताजमहल को स्थान नहीं दिया गया है। बुकलेट में ताजमहल को नहीं दिखाया गया है।
यूपी पर्यटन का विभाग द्वारा जारी आधिकारिक बुकलेट में इस बार दुनिया सातवां अजूबा ताजमल नहीं दिख रहा है। बुकलेट से ताजमहल के गायब होने की खबर से अधिकारियों में घमासान मच गया है। बुकलेट के पहले पेज पर गंगा आरती की तस्वीर लगी है और पीएम मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की तस्वीर छपी हैं जिस पर लिखा है उत्तर प्रदेश.. अपार संभावनाएं..

वहीं बुकलेट के पीछे यूपी के सभी प्रमुख टूरिज्म स्थलों के तस्वीर दिखाए गए हैं लेकिन इनमें ताजमहल का कोई भी तस्वीर नहीं नजर आ रहा है। इसमें गोरखपुर के मंदिर से लेकर चित्रकूट तक को जगह दी गई है लेकिन रामलीला के तस्वीर को जगह दी गई है लेकिन ताजमहल का जिक्र तक नहीं किया गया है। हालांकि टूरिज्म विभाग के द्वारा कहा गया है कि यह सिर्फ प्रेश कॉन्फ्रेंस के उद्देश्य से जारी किया गया है गाइड के लिए नहीं इस और भी स्थलों को और तस्वीरों को शामिल करेंगे। वैसे बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ ताजमहल को भारतीय संस्कृति का हिस्सा मानने से इनकार कर चुके हैं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें