बिहार बोर्ड एक बार फिर टॉपर घोटाला सामने आया है जिसके बाद बिहार बोर्ड ने बड़ा कदम उठाया है। बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा में आर्ट्स के टॉपर गणेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी से पहले बोर्ड ने गणेश कुमार का रिजल्ट भी सस्पेंड कर दिया है। इसके अलावा परीक्षा फॉर्म में गलत उम्र दर्शाने के लिए गणेश पर एफआईआर दर्ज किया गया है।
बिहार बोर्ड के अधिकारी आनंद किशोर ने बताया कि आर्ट्स टॉपर गणेश कुमार के सभी कॉपी की फिर से जाँच की गई है, सारे डॉक्युमेंट्स की भी जाँच की गई है। एक्स्पर्ट्स के मुताबिक़ गणेश ने ही अपनी कॉपी लिखी है और उनको मिले अंक को सही बताया है। गणेश से प्रश्न भी पूछे गए और गणेश ने सही उत्तर भी दिया। बोर्ड के नतीजे सही हैं, ये प्रमाणित है कि गणेश ने अपनी कॉपी अपने ज्ञान से लिखा, गणेश की कॉपी बेहतरीन थी। उनके टॉपर होने में बोर्ड को कोई गुरेज़ नहीं है। जब बोर्ड ने गणेश से उनसे कई दूसरे पारिवारिक सवाल किए। जिसके बाद कुछ चौंकाने वाले तथ्य प्रकाश में आए। गणेश के दो बच्चे हैं जिनमें एक पाँचवी कक्षा में है।”

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें