राजद सुप्रीमों लालू यादव और उनके परिवार की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। अब भारत पेट्रोलियम ने लालू यादव के बेटे तेज प्रताप यादव को नोटिस भेजा है। आरोप है कि तेज प्रताप ने पेट्रोल पंप लाइसेंस के लिए फर्जी दस्तावेज जमा किए हैं।
भारत पेट्रोलियम ने तेज प्रताप को नोटिस भेज कर इसका जवाब मांगा है। तेज प्रताप को इस सवाल का जवाब 15 दिन के अंदर भेजना होगा। यह पेट्रोल पंप पटना में स्थित है।
बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने आरोप लगाया था कि गलत दस्तावेज के आधार पर तेज प्रताप को पेट्रोल पंप आवंटित किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पेट्रोल पंप आवंटित कराने के लिए तेल कंपनी के एक अधिकारी से साठ-गांठ कर फर्जी दस्तावेज तैयार किए गए थे।
गौरतलब हो कि हाल ही में इनकम टैक्स विभाग ने लालू यादव की बेटी मीसा भारती और उनके दामाद के ठिकानों पर छापेमारी की थी। इसके साथ ही राजधानी पटना में बन रहे बिहार के सबसे बड़े मॉल में मिट्टी घोटाले का भी आरोप लगाया है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें