लखनऊ। उत्तर प्रदेश के डीजीपी सुलखान सिंह के सेवा विस्तार को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लग चुका है। डीजीपी सुलखान सिंह को केंद्र सरकार की ओर से तीन माह का सेवा विस्तार मिल गया है। हालांकि उत्तर प्रदेश शासन की ओर 6 माह का सेवा विस्तार प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन केंद्र सरकार ने तीन माह के सेवा विस्तार पर मंजूरी दी है।
सुलखान सिंह 1980 बैच के आइपीएस अधिकार है शनिवार को ही उनका कार्यकाल पूरा हो रहा था। इसके लिए शुक्रवार को पुलिस लाइन में उनकी विदाई के लिए रैतिक परेड का आयोजन किया गया जिसमें सुलखान सिंह के साथ उनकी पत्नी सुमन सिंह भी शामिल हुई थी। लेकिन रैतिक परेड के बाद सुलखान सिंह को सेवा विस्तार की जानकारी मिली।
हालांकि उत्तर प्रदेश पुलिस में यह दूसरा मौका है जब किसी डीजीपी के रैतिक परेड में शामिल होने के बाद सेवा विस्तार मिला। इससे पहले साल 2015 में डीजीपी एके जैन को भी रैतिक परेड में शामिल होने के बाद सेवा विस्तार दिया गया था।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें