बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक और इंटर के परीक्षाओं के लिए इसके पैटर्न में बड़ा बदलाव किया है। यह बदलाव आगामी परीक्षा से लागू कर दिए जाएंगे। इस नए नियम के तहत मैट्रिक और इंटर परीक्षाओं में 50 फीसदी प्रश्न ऑब्जेक्टिव होंगे और बांकी प्रश्न 2 और 5 नंबर के होंगे।
बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि परीक्षा के पैटर्न में बदलाव को देखते हुए बोर्ड मॉडल प्रश्न जारी करेगा। बोर्ड आगामी 7 नवंबर को इंटर और 15 नवंबर को मैट्रिक का मॉडल प्रश्न पत्र जारी कर देगा। उन्होंने बताया कि मैट्रिक के आधे प्रश्न ऑब्जेक्टिव होंगे। जिनके जवाब ओएमआर शीट पर देने होंगे। शेष लघुउत्तरीय प्रश्न 2 अंक और दीर्घउत्तरीय प्रश्न 5 अंक के होंगे। प्रश्नों कि संख्या कितनी होगी इसकी जानकारी बोर्ड की वेबसाइट पर नवंबर के प्रथम हफ्ते में दी जाएगी।
बोर्ड अध्यक्ष के अनुसार परीक्षार्थियों को अधिक अंक प्राप्त हों इसलिए प्रश्नपत्र के पैटर्न में बदलाव किया जा रहा है। कुल लघुउत्तरीय प्रश्नों की संख्या हल किए जाने वाले प्रश्नों से 50 फीसद अधिक होगी। मसलन किसी विषय में 10 लघुउत्तरीय प्रश्नों का जवाब देना है तो प्रश्नपत्र में 15 प्रश्न होंगे। सभी दीर्घउत्तरीय प्रश्नों के दो विकल्प होंगे। इसमें किसी एक का जवाब परीक्षार्थी को देना होगा।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें