शाहरुख खान की फिल्म जवान कलेक्शन में देश से लेकर विदेश तक अपना डंका बजा रही है. वर्ल्डवाइड कलेक्शन में जवान ने 6 दिन में 600 करोड़ की कमाई कर इतिहास रच दिया है. जबकि भारतीय बॉक्स ऑफिस पर Jawan का जलवा पहले दिन से ही बरकरार है. बता दें, जवान के OTT रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है. जानकारी के लिए बता दें..जबरदस्त कलेक्शन करने वाली जवान के ओटीटी राइट्स भी करोड़ों में बिके हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जवान के राइट्स नेटफिल्क्स ने करोड़ों में खरीदा है. जो करीब 250 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी बताया गया है कि, सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद 40 से 45 दिनों के बाद शाहरुख की जवान नेटफ्लिक्स पर लॉन्च की जाएगी. हालांकि, जवान की कमाई जिस तरह से हो रही है ऐसे में OTT रिलीज के लिए थोड़ा इतंजार करना होगा. अभी जवान के OTT पर रिलीज को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. बता दें, जवान फिल्म को डायरेक्टर एटली कुमार ने किया है. वहीं इसे प्रोड्यूस गौरी खान ने किया है. फिल्म का कलेक्शन आठ दिन में करीब 400 करोड़ पहुंच गया है.