Disney Hotstar यूजर्स और क्रिकेट प्रेमियों के लिए ये एक बड़ी खबर है. हॉटस्टार यूजर्स जो क्रिकेट देखने के लिए काफी पैसे खर्च करने पड़ते हैं, उन्हें अब पैसे खर्च नहीं करने होंगे. 30 अगस्त से एशिया कप का आगाज होने वाला है.
एशिया कप 30 अगस्त से 17 सितंबर 2023 तक खेला जाएगा. एशिया कप के सारे मुकाबले पाकिस्तान और श्रीलंका में खेले जाएंगे. एशिया कप में टीम इंडिया को ग्रुप ए में शामिल किया गया है वहीं इसमें पाकिस्तान और नेपाल की टीम भी शामिल है. एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के मुकाबले का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है. जो 2 सितंबर को खेला जाएगा. ये मैच श्रीलंका के कैंडी स्टेडियम में खेला जाएगा. वहीं, इस बीच हॉटस्टार ने अपने यूजर्स को बड़ी खुशखबरी दी है..हॉटस्टार ने मोबाइल यूजर्स के लिए एशिया कप के मैच को फ्री कर दिया है. इसके साथ वनडे वर्ल्ड कप 2023 के सभी मैच को भी फ्री कर दिया गया है. इसका मतलब ये है कि एशिया कप और वनडे वर्ल्ड कप के मैच को देखने के लिए क्रिकेट प्रेमियों को हॉटस्टार को पैसे नहीं देने होंगे.

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें