नाना पाटेकर सालों से इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं. उन्होंने कई बड़ी फिल्में की है और उनका काफी नाम भी है. लेकिन नाना पाटेकर के बारे में काफी कम लोग जानते हैं. जैसे की उनका असली नाम क्या था. उनकी पढ़ाई लिखाई कितनी है या फिर उनके फैमली के बारे में. तो चलिए आज हम आपको बताते हैं. मराठी परिवार में जन्में नाना पाटेकर का असली नाम विश्वनाथ पाटेकर है.
लेकिन इंडस्ट्री में आने के बाद अपना नाम नाना पाटेकर रखा. नाना पाटेकर का जन्म 1 फरवरी 1951 में महाराष्ट्र के रायगढ़ में हुआ था. उनके पिता का नाम गजानंद पाटेकर था. उनके पिता एक कारोबारी थे. वहीं, मां निरमला पाटेकर हाउस वाइफ थीं. नाना पाटेकर के दो भाई हैं. जिसका नाम अशोक पाटेकर और दिलीप पाटेकर है. आपको बता दें, नाना पाटेकर की पत्नी बैंक में काम करती हैं और उनका नाम नीलकंठी पाटेकर हैं. नाना पाटेकर का एक बेटा हैं मल्हार पाटेकर. हालांकि, उन्हें एक और बेटा था लेकिन उनका निधन हो गया.
नाना पाटेकर ने मुंबई में ही अपनी स्कूल की शिक्षा पूरी की है. जबकि सर जेजे स्कूल ऑफ आर्ट से उन्होंने ग्रेजुएशन किया है. नाना पाटेकर की 1978 में पहली फिल्म गमन आई थी. वहीं साल 2013 में उन्हें पद्म श्री पुरस्कार भी मिल चुका है.
.png)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें