ओडिशा के मशहूर रेत
कलाकार सुदर्शन पटनायक ने 10वें मॉस्को रेत कला चैम्पियनशिप में ज्यूरी का गोल्ड
मेडल जीता है। पटनायक ने अपने एक बयान में कहा कि कार्यक्रम के मुख्य आयोजक पावेल
मेनिकोव ने उन्हें मॉस्को में पुरस्कृत किया है। यह कार्यक्रम शुक्रवार को समाप्त
हुआ जो ‘वर्ल्ड अराउंड अस’ की थीम पर
चैम्पियनशिप अयोजित था।
सुदर्शन पटनायक ने
कहा उन्होंने भगवान गणेश की 10 फुट स्टेचु बनाई थी और उसपर गो ग्रीन अंकित किया
था। यह मुकाबला रूस के मॉस्को में 22 अप्रैल से 28 अप्रैल के बीच चल रहा था। यहां
दुनिया भर के देशों से 25 मूर्तिकार ने भाग लिया था लेकिन सुदर्शन पटनायक ने गोल्ड
मेडल जीतकर अपना लोहा दुनिया भर में मनवा लिया है।
सुदर्शन पटनायक के
नाम कई अवार्ड हैं उन्होंने 2014 में पद्मश्री पुरस्कार, 2008 में ओडिशा
सरकार ने सारला अवार्ड और 2015 में क्रिसमस के मौके पर रेत से 10 हजार सांता क्लॉज
की मूर्ति बनाकर लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज किया है। अब तक वह 9 बार
लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड्स में अपना नाम दर्ज करा चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने
विदेशों में सैकड़ों इनाम जीते हैं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें