श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने पारी से जीत हासिल की है। इस जीत के लिए जडेजा ने अपना कमाल दिखाया, लेकिन अब टीम इंडिया को बड़ा झटका भी लग गया है। टीम इंडिया के स्टार लेफ्ट आर्म स्पिनर जडेजा सीरीज का तीसरा और आखिरी टेस्ट मैच नहीं खेल पाएंगे। आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट के उल्लंघन के मामले में जडेजा को अगले टेस्ट के लिए निलंबित कर दिया गया है। तीसरा टेस्ट 12 अगस्त को पल्लेकेल में खेला जाएगा।
दरअसल कोलंबो टेस्ट समेत पिछले 24 माह में जडेजा के खिलाफ डिमेरिट प्वाइंट 6 तक पहुंच गया था। इसके बाद आईसीसी ने उनके खिलाफ कार्रवाई की है। जिसके तहत मैच फीस का 50 फीसदी जुर्माना के अलावा तीन डिमेरिट प्वाइंट भी उनपर लगाए हैं।

जडेजा आईसीसी की धारा 2.2.8 के उल्लंघन में दोषी ठहराये गए हैं। जिसका साफ मतलब है कि अनुचित तरीके से खिलाड़ी, समर्थक, मैच रेफरी की ओर गेंद या कोई अन्य चीज जैसे पानी बोतलें आदि फेंकना गलत ठहराया जाता है। इससे पहले भी जडेजा के खिलाफ अचार संहिता के तहत अक्टूबर 2016 में न्यूजीलैंड के खिलाफ इंदौर टेस्ट के दारौन 50 फीसदी जुर्माना लगाए गया था। उन्हें चेतावनी भी दी गई थी।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें