आईपीएल के 10वें एडिशन में एक खास बात लोगों को नजर आ सकती है।
दुनिया के सबसे बड़े घरेलू टी-20 क्रिकेट आईपीएल में शायद कुछ ऐसा होने वाला है
जिसे आपका मैच देखने का नजरिया भी बदल जाएगा। खबरों के अनुसार इस बार बल्लेबाजी के
दौरान बैट्समैन कैमरा युक्त हैलेमेट का इस्तेमाल कर सकते हैं। जिससे दर्शकों का
मैच देखने का रोमांच और भी बढ़ जाएगा।
एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक आईपीएल मैंच के दौरान खिलाड़ियों के
हैलमेट पर कैमरा लगा रहेगा। इस कैमरे की मदद से दर्शक पिच पर क्रिकेटरों की
मूवमेंट और भी निकट से देख सकेंगे। वहीं गेंदबाज के गेंद फेंकने का मूवमेंट और
अन्य खिलाड़ियों का अंदाज भी काफी बेहतर तरीके से दिखेगा। रिपोर्ट के मुताबिक
हेलमेट पर लेगे कैमरे और बैट्री का वजन लगभग 100 ग्राम से भी कम होगा।
बता दें कि इससे पहले बिग बैश लीग में इस तरह के आधुनिक टेक्नोलॉजी
का इस्तेमाल किया जा चुका है। जिसमें अंपायर के टोपी पर कैमरा लगाया गया था।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें