टीम
इंडिया 1 जून से होने वाले ICC चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा नहीं ले सकता है
क्योंकि BCCI टीम
इंडिया का नाम इस टूर्नामेंट से वापस लेने की बात कह रही है। बताया जाता है कि BCCI और ICC के बीच ‘बिग थ्री’ फार्मूले पर एक राय नहीं बन पा रही है।
जिसकी वजह से टीम इंडिया इसमें पार्टिसिपेट नहीं कर सकती है।
चैंपियंस
ट्रॉफी टूर्नामेंट में अभी 1 माह से अधिक का वक्त है अगर इस बीच BCCI और ICC के बीच एक मत बन जाता है तो टीम इंडिया
टूर्नामेंट में भाग ले सकती है। टूर्नामेंट में इंडिया का पहला मैच अपने सबसे बड़े
प्रतिद्वंदी टीम पाकिस्तान से हैं। अगर टीम इंडिया नहीं खेली तो यह मैच क्रिकेट
फैंस को देखने को नहीं मिलेगा।
इसके
साथ ही टीम इंडिया के नहीं खेलने से वर्ल्ड क्रिकेट को भी भाड़ी नुकसान उठाना
होगा। बिग थ्री फार्मूले के तहत ICC के राजस्व का बड़ा हिस्सा तीन भागों में बंट
जाता है। जिससे इंडिया , ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड को इसका बड़ा फायदा मिलता है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें