बिहार में मुंगेर लोकसभा सीट पर चुनाव से पहले ही काफी दिलचस्प मोड़ आ गया है. मुंगेर लोकसभा सीट पर बाहुबली नेता अनंत सिंह ठान ली है. हालांकि वह कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ना चाहते हैं. लेकिन कांग्रेस की ओर से अभी तक कोई साफ बात नहीं कही गई है. हालांकि अनंत सिंह का कहना है कि टिकट नहीं भी मिली तो निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे और कांग्रेस को ही सपोर्ट करेंगे.
वैसे अनंत सिंह आश्वस्त है कि उन्हें कांग्रेस से टिकट मिलना तय है. हालांकि उनका कहना है कि टिकट के लिए कांग्रेस के किसी नेता या राहुल गांधी से कोई बात नहीं हुई है. लेकिन वह राहुल गांधी की रैली के प्रचार के लिए जोर शोर से लगे हुए हैं. वहीं, कांग्रेस उन्हें टिकट देना तो चाहती है लेकिन आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के बयान के बाद पेंच फंस गया है.
वहीं, कांग्रेस भी अनंत सिंह का पार्टी में हमेशा से स्वागत कर रही है. लेकिन तेजस्वी यादव के बयान के बाद इसका फैसला कांग्रेस के आलाकमान पर फेंक रही है. हालांकि माना जा रहा है कि 3 फरवरी को राहुल गांधी की पटना में होने वाली रैली के बाद अनंत सिंह को पार्टी की सदस्यता दी जा सकती है.
अनंत सिंह का कांग्रेस के प्रति झुकाओ साफ है. वह साफ कह रहे हैं कुछ भी हो जाए वह कांग्रेस के साथ है. और राहुल गांधी को ही वह प्रधानमंत्री बनाएंगे. उन्होंने यहां तक कह दिया है कि अगर कांग्रेस उन्हें टिकट नहीं भी देगी तो वह निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे और कांग्रेस को ही सपोर्ट करेंगे. ऐसे में कांग्रेस के लिए स्थिति थोड़ी से तनावपूर्ण है. एक ओर महागठबंधन में आरजेडी अनंत सिंह के एंट्री के खिलाफ है तो वहीं, कांग्रेस उन्हें एंट्री देना चाहती है.
ऐसे में अनंत सिंह के साथ कांग्रेस दूसरा प्लान बना सकती है. जिसमें आरजेडी भी उनका साथ दे सकती है. माना जा रहा है कि अनंत सिंह को मुंगेर लोकसभा सीट पर निर्दलीय चुनाव ही लड़ाया जाएगा. वहीं, महागठबंधन की ओर से ऐसे उम्मीदवार को उतारेगी जो अनंत सिंह को सपोर्ट करेगी. उम्मीदवार ऐसे भी हो सकते हैं जो जातिय समीकरण में फीट बैठे और जेडीयू के उम्मीदवार को खास नुकसान कर सके.
क्योंकि, ऐसा पहले ही माना जा रहा है कि एनडीए की ओर से मुंगेर सीट पर जेडीयू द्वारा उम्मीदवार उतारा जाएगा. और जेडीयू की ओर से सबसे प्रबल दावेदार ललन सिंह है. यह भी कहा जा रहा है कि मुंगेर लोकसभा सीट पर अनंत सिंह और ललन सिंह के बीच सीधी टक्कर होगी.
सौजन्य बिहार तक फेसबुक पेज

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें