आरजेडी सुप्रीमों लालू यादव ने राष्ट्रीय राजनीति में बीजेपी के खिलाफ महागठबंधन करने की अपील की है। रविवार को लालू यादव ने कहा कि सभी धर्मनिरपेक्ष राजनीतिक दलों को बीजेपी के खिलाफ एक होना चाहिए। इसके लिए लालू यादव ने मुलायम सिंह और मायावती दोनों को एक होने को कहा। लालू यादव ने इससे पहले भी इस संबंध में टिप्पणी की है। यूपी विधानसभा चुनाव से पहले भी उन्होंने महागठबंधन करने का जोर लगाया था। इसके बावजूद यूपी में महागठबंधन नहीं तैयार हो पाया था। अब उन्होंने एक बार फिर इस मुहिम को चलाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने रविवार को ट्वीट कर कहा यूपी में मायावती और मुलायम एक हो जाएं। बिहार में हमलोग एक हैं , उन्होंने कहा बीजेपी का सारा तमाशा खत्म हो जाएगा। अब यह विकास की बात नहीं कर रहे हैं। यूपी में मायावती और मुलायम एक हो जाएं। बिहार में हमलोग एक हैं, BJP का सारा तमाशा खत्म हो जाएगा। अब ये विकास की बात नही करते। — Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) March 26, 2017

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें