पीएम मोदी ने 14 अप्रैल को देश को संबोधित कर फिर से 19 दिन का लॉकडाउन बढ़ा दिया है. यानी कि 14 अप्रैल तक के लॉकडाउन को सरकार ने 3 मई तक के लिए बढ़ा दिया है. वहीं, गृह मंत्रालय ने लॉकडाउन के दूसरे चरण के लिए आवश्यक गाइड लाइन जारी की है. इसका उल्लंघन करने पर सजा और जुर्माना दोनों का प्रावधान किया गया है.
सार्वजनिक जगहों के लिए निर्देश
मास्क पहनना अनिवार्य होगा.
5 या ज्यादा लोगों के जमा होने पर पाबंदी होगी.
पब्लिक प्लेस में थूकने पर भी रोक लगाया गया है.
किसी भी जगह के कर्ताधर्ता सोशल डिस्टेंसिंग लागू करने के लिए जिम्मेदार होंगें
अंतिम संस्कार, शादी वगैरह के लिए जमा होने की इजाजत जिला मजिस्ट्रेट देंगें
शराब, गुटखा, तंबाकू की बिक्री पर पूरी तरह रोक होगी.
दफ्तरों के लिए सरकार का निर्देश
दफ्तरों के दरवाजे, कैंटीन, मीटिंग रूम, ओपन एरिया,टॉयलेट, लिफ्ट, उपकरणों और बेसमेंट को सैनिटाइज किया जाए
जो दफ्तर आ रहे हैं उनके लिए वाहन की व्यवस्था हो. वो पब्लिक ट्रांसपोर्ट से न आएं. वाहन में सिर्फ क्षमता से आधे से कम लोग आएं-जाएं
कंपाउड में आने वाले हर वाहन को सैनिटाइज किया जाए
हर कर्मचारी का मेडिकल इंश्योरेंस हो
एंट्री और एग्जिट प्वाइंट पर हैंड वाश की व्यवस्था हो
लिफ्ट में 2 से 4 ही व्यक्ति एक साथ जाएं
सीढ़ी का इस्तेमाल ज्यादा करें
गुटखा, तंबाकू और थूकने पर सख्त रोक
गैरजरूरी लोगों को प्रवेश की इजाजत न दें
कोविड 19 के लिए तय किए गए अस्पतालों, क्लीनिक की लिस्ट दफ्तर में उपलब्ध कराएं
फैक्ट्रियों के लिए निर्देश
बार-बार सफाई हो
हाथ धोना जरूरी किया जाए
शिफ्टों ममें अंतरालल हो
लंच ब्रेक एक साथ न हो
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें