यूपी के संतकबीर नगर में एक भाजपा सांसद और भाजपा विधायक के बीच जबरदस्त झड़प देखने को मिली. इतना ही नहीं सांसद ने विधायक को लगातार सात जूते मारे. इसके बाद तो वहां ऐसा हंगामा हुआ कि चारो तरफ अफरा-तफरी मच गई.
बताया जा रहा है कि भाजपा सांसद शरद त्रिपाठी और भाजपा विधायक राकेश सिंह के बीच एक परियोजना के शिलान्यास पर नामों को लेकर बहस छिड़ गई. जिसके बाद हांथापाई शुरू हो गई. पास बैठे लोग दोनों माननीयों को समझाते रहे लेकिन दोनों के बीच मारपीट होती रही.
संतकबीरनगर जिले के प्रभारी मंत्री एवं प्राविधिक, चिकित्सा शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन उर्फ गोपाल की उपस्थिति में सांसद शरद त्रिपाठी और मेंहदावल के विधायक राकेश सिंह बघेल के बीच मारपीट हो गई. मारपीट उस समय हुई जब प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में जिला योजना समिति की बैठक चल रही थी. मारपीट के बाद डीएम रवीश गुप्त एवं अन्य पुलिस अधिकारियों ने बीच बचाव कर मामला शांत करा दिया है, लेकिन स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है. मारपीट के बाद बैठक स्थगित हो गई है.#WATCH Sant Kabir Nagar: BJP MP Sharad Tripathi and BJP MLA Rakesh Singh exchange blows after an argument broke out over placement of names on a foundation stone of a project pic.twitter.com/gP5RM8DgId— ANI UP (@ANINewsUP) March 6, 2019

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें