केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने केंद्र सरकार की ओर से 2019 का बजट पेश किया है. हालांकि वित्त मंत्री द्वारा बजट पेश किया जाता है. लेकिन उनका इलाज देश से बाहर किया जा रहा है, इसलिए उनकी जगह पर पीयूष गोयल ने बजट पेश किया है.
1. केंद्र सरकार के बजट 2019 में सबसे बड़ी घोषणा इनकम टैक्स में छूट को लेकर की गई है. 5 लाख तक की आमदनी पर कोई टैक्स नहीं लगेगा. अब तक यह सीमा 2.50 लाख रुपए थी. अगर आप LIC, मेडिकल, पीएफ में निवेश करते हैं, तो इसमें 1.50 लाख की और छूट दी जाएगी. यानी की टैक्स में 6.50 लाख रुपये तक छूट होगी. वहीं, नौकरी करने वालों को 50 हजार रुपये तक
स्टैंडर्ड डिडक्शन भी दिया जाएगा. यानी नौकरी करने वालों को 7 लाख रुपये तक छूट मिलेगी.
2. फिक्स डिपोजिट पर भी 40 हजार रुपये तक मिलने वाले ब्याज को टैक्स छूट दी गई है. यानी ब्याज से होने वाली आय पर स्रोत पर टैक्स की कटौती (टीडीएस) की सीमा सालाना 10 हजार रुपये बढ़ाकर 40 हजार रुपये तक करने का प्रस्ताव दिया गया.
3. सरकार अब तक पहला घर खरीदने पर 2 लाख रुपए तक की छूट देती रही है, लेकिन अब दूसरा घर खरीदने पर ही दो लाख रुपए की छूट मिलेगी. यानी अगर अगर आपने पिछले दो साल के भीतर कोई फ्लैट या घर बुक कराया है और आपने होम लोन पर सरकार से दो लाख रुपए तक की छूट ले ली है तो आप दूसरा घर खरीदने का प्लान कर सकते हैं. सरकार आपके दूसरे होम लोन पर भी दो लाख रुपए तक की छूट देगी.
4. किसानों के लिए सरकार ने 2019 के बजट में सबसे बड़ा ऐलान किया है. छोटे किसानों को हर साल 6 हजार रुपये पेंशन के रूप में दिया जाएंगे. यह 2-2 हजार रुपये के तीन किस्तों में दिए जाएंगे. 2 हेक्टेयर तक की भूमि वाले किसानों के खाते में सीधे पैसे दिए जाएंगे. वहीं, वक्त पर कर्ज वापसी पर किसानों को ब्याज में माफी दी जाएगी.
5. सीनियर सिटिजन मजदूरों के लिए बजट से बड़ा फायदा होगा. यानी की रेहरी-पटरी और अन्य मजदूरों को प्रधानमंत्री श्रम योगी मनधन योजना के तहत 60 साल की उम्र पार कर चुके मजदूरों को प्रतिदिन 100 रुपये के हिसाब से हर महीने 3000 रुपये पेंशन के तौर पर सरकार देगी.
6. महिलाओं के लिए 2019 के बजट में सीधे तौर पर किसी तरह की घोषणाएं नहीं की गई है. लेकिन महिलाओं के लिए मैटरनिटी लीव 26 हफ्ते कर दी गई है. महिलाओं के लिए 40 हजार तक के लोन को टैक्स फ्री कर दिया है.
7. नौकरीपेशा लोगों को मोदी सरकार की ओर से बड़ी राहत दी गई है. दरअसल, सरकार की ओर से कर्मचारियों की ग्रेच्युटी लिमिट को डबल कर दिया गया है. पहले यह लिमिट 10 लाख की थी जो अब 20 लाख रुपये हो गई है.
8. 15 हजार कमाने वाले को सरकार पेंशन देगी. इसके लिए लोगों को 50 रुपये प्रतिमाह जमा कराना होगा. इसके लिए आधी राशि सरकार देगी.

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें