पटनाः बिहार में सोमवार (28 मई) को एक सीट पर विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान होने वाला है. अररिया स्थित जोकीहाट विधानसभा क्षेत्र में होने वाले इस उपचुनाव के कई राजनीतिक मायने है. राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि 70 फीसदी मुस्लिम मतदाता वाले इस क्षेत्र में होनेवाला चुनाव बिहार की सियासत की दिशा और दशा तय करेगा. जोकीहाट उपचुनाव सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के लिए अहम है. जहां एक ओर सत्ता पक्ष को अपनी एक सीट को सुरक्षित रखने की कड़ी चुनौती है. वहीं, विपक्ष के गठबंधन की कठिन परीक्षा है. जोकीहाट विधानसभा उपचुनाव में कुल 9 उम्मीदवार मैदान में हैं. जोकीहाट में 70 फीसदी मुस्लिम मतदाता हैं. इस वजह से सभी पार्टियों ने इस विधानसभा का इतिहास देखकर उम्मीदवार का चयन किया है. क्योंकि इस विधानसभा क्षेत्र के गठन के बाद से अबतक यहां मुस्लिम उम्मीदवार की ही जीत हुई है. हालांकि 9 उम्मीदवारों में एक उम्मीदवार हिंदू है. जो इतिहास जानते हुए भी जोखिम उठाया है.
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें