पूर्वी लॉस एंजेलिस में दो किलोमीटर लंबा पिज्जा बनाया गया है। यह दुनिया का सबसे लंबा पिज्जा बताया गया है। इस पिज्जा ने इटली में बनाया गया पिज्जा का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
कैलिफोर्निया के फोंटना के ऑटो कल्ब स्पीडवे में दर्जनों शेफ ने मिलकर कई लोगों के साथ इस विशालकाय पिज्जा को बनाया है। इस पिज्जा ने 1.93 किलोमीटर की लंबाई तक पहुंचते ही पिछले लंबे पिज्जे का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

गिनीज वर्ल्ड ऑफ रिकॉर्ड ने इस दुनिया का सबसे लंबा पिज्जा के रूप में प्रमाणित किया है। इस बनाने में करीब 4 किलोग्राम आटा, 1.5 किलोग्राम चीज, और 2.5 किलोग्राम साल्सा सॉस का इस्तेमाल किया गया। पिज्जा बनाने के लिए आठ घंटे तक बगैर रोके तीन औद्योगित अवन का प्रयोग किया गया।

इस पिज्जा बनाने वाले में किसी का भी प्रवेश निषेध नहीं था इसे मानवता और मित्रता के उत्साह को बढ़ाने के लिए प्रचारित किया गया था। इससे मिलने वाले धन को फूंड बैंको और बेघर लोगों को दान किया जाएगा।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें